Advertisement

सुरजपुर : सप्ताहिक बाजार नहीं लगा परंतु चिकन मीट मछली विक्रेता बिना मास्क लगाए अपना व्यवसाय करते नजर आए।

सप्ताहिक बाजार नहीं लगा परंतु चिकन मीट मछली विक्रेता बिना मास्क लगाए अपना व्यवसाय करते नजर आए।

 

छत्तीसगढ़ प्रदेश खबर -सूरजपुर जिला में कोविड 19 संक्रमित मामले ज्यादा आने पर जिला कलेक्टर ने सप्ताहिक बाजार पर अगले आदेश तक पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया है जिस कारण विश्रामपुर में लगने वाला सप्ताहिक बाजार इतवारी नहीं लगा परंतु यहां नियमित लगने वाले चिकन, मीट एवं मछली व्यवसाय करने वाले बिना मास्क लगाएं बेधड़क मुर्गा मीट मछली बेचते रहे। इनके ऊपर शासन का कोई भी आदेश का असर नहीं दिखा ।इस संबंध में यहां मीट मछली एवं चिकन बेचने वाले से प्रतिक्रिया लेने पर बताया कि हम लोगों का कच्चा व्यवसाय है। अचानक शासन ने इस प्रकार का आदेश जारी कर दिया है।। यदि शासन के आदेश पालन करते हैं तो मछली सब खराब हो जायेगी परंतु उन्हें कौन समझाए कि मास्क लगाने से इनके व्यवसाय पर कैसे बुरा असर पड़ने वाला। इस सवाल पर चुप्पी साध ली। यहां यह भी बता दें कि जिला प्रशासन का आदेश है कि जिले में सप्ताहिक बाजार नहीं लगेंगे जिसका असर इतवारी बाजार स्थल पर दिखा ।यहां मछली, मीट ,चिकन को छोड़कर कोई व्यवसाय करते नजर नहीं आया ।फलस्वरूप इतवारी बाजार में सन्नाटा छाया रहा ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57