Advertisement

सूरजपुर : टेस्टिंग के दौरान अपना मोबाइल नंबर और पता सही लिखें, ट्रेसिंग में होती हैं दिक्कतें :  कलेक्टर रणबीर शर्मा ने की आम जनता से अपील।

सूरजपुर : टेस्टिंग के दौरान अपना मोबाइल नंबर और पता सही लिखें, ट्रेसिंग में होती हैं दिक्कतें :  कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने की आम जनता से अपील

सूरजपुर 11 अप्रैल 2021कलेक्टर रणबीर शर्मा ने जिले में बढ़ रहे कोरोना केस को देखते हुए जनता से अपील की है कि टेस्ंिटग के दौरान भरे गये फॉर्म को काफी सावधानी से भरें। व्यक्ति द्वारा दी गई जानकारी सही नहीं होने पर उससे काफी परेशानी होती है। कई बार गलत मोबाइल नंबर और एड्रेस सही नहीं दिए जाने की वजह से ट्रेसिंग में दिक्कत होती है। इससे न केवल मरीज को बचाने का अमूल्य समय नष्ट होता है, अपितु एक कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति अनेक व्यक्तियों के संपर्क में आ करके अनेक व्यक्तियों में संक्रमण को बढ़ावा दे रहा है, कोरोना का शिकार बना दे रहा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

गलत जानकारी से प्रशासनिक अमले को भी को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता  हैं। टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद कांटेक्ट ट्रेसिंग टीम को मरीजों को लोकेट करने में न्यूनतम समय लगे, इसके लिए आवश्यक है, उसका एडेªस व मोबाईल नंबर सही हो। कलेक्टर ने आम नागरिकों से अपील की हैं कि टेस्टिंग के दौरान सैंपल देते समय सभी नागरिक इस बात का ध्यान देवें और जागरूक नागरिक होने का फर्ज अदा करे। उन्होंने अपील किया हैं कि कोरोना के लक्षण उभरते ही टेस्ट कराएं और जानकारी छुपाये नहीं जिससे शीघ्र ईलाज शुरू किया जा सके और कोरोना के बढ़ते केस पर काबू पाया जा सके।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

 

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05