Advertisement

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी-45 वर्ष से कम आयु को भी टीकाकरण करें-मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश की भाॅति योद्वा कल्याण योजना लागू करें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी-45 वर्ष से कम आयु को भी टीकाकरण
करें-मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश की भाॅति योद्वा कल्याण योजना लागू करें
(प्रदेश में युवाओं की मृत्यु दर अधिक-कोरोना योद्वाओं का 50 लाख बीमा हो)
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संध ने प्रदेश में कोविड-19 की भयावह स्थिति पर गंभीर चिंतन करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व स्वास्थ मंत्री से देश में नागरिकों के बीच भेदभाव को समाप्त करते हुए 45 वर्ष से कम उम्र के नागरिकों को भी कोविड वैक्सीन लगाने का निर्देश जारी करें तथा मध्य प्रदेश सरकार की भाॅति छत्तीसगढ़ में कोरोना योद्वाओं का बीमा लागू करते हुए ‘‘मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्वा कल्याण योजना‘‘ छत्तीसगढ़ में भी लागू किए जाने की मांग मुख्यमंत्री श्री भूपेश बधेल व स्वास्थ मंत्री श्रीटी.एस.सिंहदेव से की है।
संध के प्रांतीय अध्यक्ष विजय कुमार झा, जिला शाखा अध्यक्ष इदरीश खाॅन ने बताया है कि लगातार कोरोना महामारी के संक्रमण से प्रदेश व राजधानी के अनेक परिवार में युवा कुलदीपकों की मृत्यु हो रही है। ऐसी स्थिति में केन्द्र सरकार को उम्र बंधन न रखते हुए सभी देश के नागरिकों का टीकाकरण प्राथमिकता के आधार करने हेतु केन्द्रीय स्वास्थ मंत्रालय द्वारा आदेश प्रसारित किया जाना चाहिए। इसी प्रकार गत् वर्ष के कोविड-19 काल में कोरोना योद्वाओं का बीमा किए जाने व उनके जीवन की पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था कर कार्य कराये जाने की मांग की गई थीं। मध्यप्रदेश सरकार राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय वल्लभ ने पूर्व में मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्वा कल्याण योजना लागू कोरोना योद्वाओं के दिवंगत होने पर 31 अक्टॅूबर 2020 तक इस योजना को प्रभावी किया था। अब मध्यप्रदेश के समस्त कलेक्टरों को 10 अप्रैल 2021 को परिपत्र जारी कर निर्देशित किया गया है कि कोविड-19 की संक्रमण संख्या में वृद्वि को देखते हुए, ‘‘मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्वा कल्याण योजना‘‘ को 01 अप्रैल 2021 से 31 मई 2021 तक 02 माह पुनः लागू किये जाने का निर्णय लिया है। संध के प्रांताध्यक्ष विजय कुमार झा, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष अजय तिवारी, महामंत्री उमेश मुदलियार, जिला शाखाा अध्यक्ष इदरीश खाॅन, संभागीय अध्यक्ष संजय शर्मा, संभागीय उपाध्यक्ष आलोक जाधव, लोस्वायाॅ. समिति प्रांतीय संयोजक विमल चन्द्र कुण्डू, प्रांतीय सचिव विश्वनाथ ध्रुव, जवाहर यादव, सुरेन्द्र त्रिपाठी, सरगुजा जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव, पटवारी संध प्रांताध्यक्ष अश्वनी वर्मा, महिला बाल विकास पर्यवेक्षक संध प्रांताध्यक्ष श्रीमती रंजना ठाकुर, दिनेश मिश्रा, राजू गवई, स्वास्थ संयोजक संध प्रांताध्यक्ष टार्जन गुप्ता, अनियमित कर्मचारी संध प्रांताध्यक्ष बजरंग मिश्रा, वाहन चालक संध सचिव संतोष धनगर, लधु वेतन कर्मचारी संध संयोजक राज कुमार देशलहरे, आदि नेताओं ने प्रदेश में जनहित को दृष्टिगत् रखते हुए 45 वर्ष से कम उम्र को भी टीकाकरण कराने व कोरोना संक्रमण से संधर्षरत् स्वास्थ, पुलिस, राजस्व विभाग, महिला बाल विकास, शिक्षक, लिपिक, पटवारी, वाहन चालक का मध्यप्रदेश की भाॅति बीमा योजना लागू करने की मांग प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से की है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57