Advertisement

सूरजपुर : कलेक्टर रणबीर शर्मा ने किया कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण।

कलेक्टर रणबीर शर्मा ने किया कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण

चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त करने अधिकारियों को दिए निर्देश

प्रदेश खबर- सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा ने कोरोना संक्रमण के नियंत्रण एवं बचाव के लिए बनाए गए अ.जा.क. पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास बिश्रामपुर, केंद्रीय चिकित्सालय एसईसीएल बिश्रामपुर एवं अ.जा.क. पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास सिलफिली कोविड-19 केयर सेंटर का निरीक्षण किया। जहां कलेक्टर शर्मा के द्वारा बेड की संख्या, बेड की उपलब्धता, पानी, लाईट व्यवस्था एवं चिकित्सा सुविधा की जानकारी ली गई तथा चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त करने प्रभारी अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होनें उपस्थित डाॅक्टरों से कोविड संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम के संबंध में चर्चा की तथा सभी प्रभारी अधिकारियों से कहा जो मरीज होम आइसोलेशन में हैं और नियमों का उल्लंघन कर इधर-उधर घूम रहे हैं, उन्हें कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट करने निर्देशित किया है। निरीक्षण के दौरान संयुक्त कलेक्टर  शिव कुमार बनर्जी, नायब तहसीलदार अमित केरकेट्टा, अमृता सिंह सहित अन्य प्रभारी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57