Advertisement

संभागायुक्त डॉ. अलंग ने वेट रिलिंग इकाई में कोसा धागाकरण के काम का किया अवलोकन

कोरबा : संभागायुक्त डॉ. अलंग ने वेट रिलिंग इकाई में कोसा धागाकरण के काम का किया अवलोकन

स्वास्थ्य केन्द्र और जल जीवन मिशन के कार्यों का भी किया निरीक्षण

बिलासपुर संभाग आयुक्त डॉ. संजय अलंग ने कोरबा प्रवास के दूसरे दिन कोसा धागाकरण के वेट रिलिंग इकाई, रानी धनराज कुंवर स्वास्थ्य केन्द्र एवं जल जीवन मिशन के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। संभागायुक्त डॉ. अलंग ने रेशम विभाग के कोसाबाड़ी केन्द्र में पहुंचकर महिलाओं द्वारा कोकून से धागा निकालने के किये जा रहे काम का अवलोकन किया। उन्होंने रेशम विभाग के सहायक संचालक से केन्द्र में स्थापित वेट रिलिंग और बुनियाद रिलिंग इकाई के बारे में जानकारी ली। कोसाबाड़ी केन्द्र में लगभग 45 महिलाएं वेट रिलिंग और बुनियाद मशीन से कोसा धागा निकालने के काम में संलग्न हैं। जिले के बुनकर उच्च गुणवत्ता के कोसा धागा के लिए चाईना और जापान जैसे देशों पर निर्भर थे। इस कमी को पूरा करने के लिए रेशम विभाग द्वारा वेट रिलिंग मशीन स्थापित किया गया है। इस मशीन से उच्च गुणवत्ता के कोसा धागा निकालने का काम महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। जिससे महिलाओं को प्रति माह अच्छी आमदनी हो रही है। डॉ. अलंग ने कोसा धागाकरण के काम में शामिल महिलाओं से भी बात की। उन्होंने महिलाओं द्वारा किये जा रहे काम की प्रशंसा करते हुए अच्छे काम के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान उपायुक्त विकास श्रीमती अर्चना मिश्रा, जिला पंचायत के सीईओ श्री नूतन कंवर, एडीएम श्री सुनील नायक, एसडीएम कोरबा श्री हरिशंकर पैंकरा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

संभागायुक्त डॉ. अलंग ने कुरूडीह में हितग्राही के घर पहुंचकर जल जीवन मिशन के कार्य का किया अवलोकन- संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग आज जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों का जायजा लेने विकासखंड कोरबा के ग्राम कुरूडीह के बैगा पारा बसाहट पहुंचे। गांव में सोलर आधारित पंप और पानी टंकी के माध्यम से पाईप लाईन बिछाकर 18 हितग्राहियों के घरों में नल कनेक्शन दिए गये हैं। डॉ. अलंग ने हितग्राहियों के घरों तक पहुंचकर नल कनेक्शन का अवलोकन किया। उन्होंने योजना अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों श्रीमती राधिका बाई, श्रीमती भूखिन बाई एवं श्रीमती कुमारी बाई से बात कर नल कनेक्शन से पानी आपूर्ति का फीडबैक लिया। ग्रामीणों ने बताया कि पहले दूर से पानी लाते थे। जिसमें समय और मेहनत दोनों ही लगते थे। योजना अन्तर्गत अब घर में नल कनेक्शन दिए जाने से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ती। पीने और अन्य उपयोग के लिए पानी घर में ही नल के माध्यम से मिल जाता है।

डॉ. अलंग ने रानी धनराज कुंवर देवी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण- संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग ने कोरबा शहर स्थित रानी धनराज कुंवर देवी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पीएचसी के निरीक्षण के दौरान मरीजों के लिये उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में साफ-सफाई और मरीजों के ईलाज के लिये सुनिश्चित की गई व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। डॉ अलंग ने अस्पताल के जनरल वार्ड, टीकाकरण कक्ष, माईनर ओटी एवं प्रसव कक्ष आदि का निरीक्षण किया। संभागायुक्त ने स्वास्थ्य केन्द्र में होने वाले ओपीडी, आईपीडी, आयुष्मान कार्ड से इलाज एवं प्रसव आदि की भी जानकारी सीएमएचओ डॉ. बी.बी.बोडे से ली। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में बेहतर ईलाज की सुविधाओं के लिये अधोसंरचना, ईलाज के लिये जरूरी उपकरण, दवाईयॉं, डॉक्टरों, पैरा मेडिकल स्टाफ आदि की भी जानकारी ली।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57