Advertisement

ग्राम दिनकरपुर में 29 मार्च को लगाया जाएगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

धमतरी : ग्राम दिनकरपुर में 29 मार्च को लगाया जाएगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगी सिहावा विधायक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वावधान में नगरी विकासखण्ड के ग्राम दिनकरपुर के प्राथमिक शाला प्रांगण में स्वास्थ्य परीक्षण एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन मंगलवार 29 मार्च को किया जाएगा, जिसमें मौसमी बीमारियों की जांच एवं उपचार किया जाएगा। उक्त शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव उपस्थित रहेंगी। इस संबंध में एसडीओ वन श्री हरीश पाण्डेय ने बताया कि शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण के अलावा संचारी एवं गैर संचारी रोगी की जांच, हृदय, मधुमेह, अस्थि रोग, नाक-कान-गला रोग, नेत्र रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, शिशु रोग, श्वास रोग, सिकलिन, एचआईवी, व्हीडीआरएल, मलेरिया, डेंगू, गर्भावस्था संबंधी जांच, चर्मरोग आदि का परीक्षण कर निदान किया जाएगा, साथ ही आवश्यकतानुसार मरीजों को निःशुल्क दवाएं वितरित भी की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। डीएफओ मयंक पाण्डेय ने दिनकरपुर सहित आसपास के ग्राम मुनईकेरा, भोभलाबाहरा, जबर्रा एवं चारगांव के ग्रामीणों से अपील की है कि वे शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57