छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरगुजा

अंबिकापुर में कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा, सेना के समर्थन में गरजे कार्यकर्ता

अंबिकापुर में जिला कांग्रेस कमेटी ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ सेना के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाली। गांधी चौक तक हुई रैली में कांग्रेस नेताओं ने दिया बड़ा बयान।

पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ जिला कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा, सेना को बताया देश का गौरव

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

अंबिकापुर। पाकिस्तान के पाले हुए आतंकवाद और उसके नापाक मंसूबों के खिलाफ देश की सेना के समर्थन में रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के नेतृत्व में राजीव भवन, अंबिकापुर से यह यात्रा प्रारंभ हुई, जो गांधी चौक होते हुए आकाशवाणी चौक से वापस राजीव भवन पहुंची।

यात्रा की शुरुआत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रीय ध्वज को कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष लोकेश कुमार को सौंपा, जिन्होंने सेवादल कार्यकर्ताओं के साथ पूरे जोश के साथ तिरंगा लेकर रैली में भाग लिया। गांधी चौक पहुँचने पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पाठक ने कहा,

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

“देश की 140 करोड़ जनता और सभी राजनीतिक दल हमारी पराक्रमी सेना के साथ हैं। आज देश का मनोबल 1971 की तरह ऊँचा है। यदि जरूरत पड़ी तो पाकिस्तान का भूगोल फिर से बदलेगा।”

तिरंगा यात्रा में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे जिनमें प्रमुख रूप से जेपी श्रीवास्तव, अजय अग्रवाल, डॉ. अजय तिर्की, शफी अहमद, द्वितेंद्र मिश्रा, राकेश गुप्ता, विनय शर्मा, मधु दीक्षित, सीमा सोनी, नुरुल हसन सिद्दीकी, सत्येंद्र तिवारी, शफीक खान, दुर्गेश गुप्ता, राजीव अग्रवाल, अनूप मेहता, निखिल विश्वकर्मा, परवेज आलम गांधी, अशफाक अली, शांति, मंजू सिंह, उर्मिला विश्वास सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!