Advertisement

डीएवी पब्लिक स्कूल में “परीक्षा पे चर्चा ” कार्यक्रम का आयोजन में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ कर हिस्सा लिया

डीएवी पब्लिक स्कूल में “परीक्षा पे चर्चा ” कार्यक्रम का आयोजन में
विद्यालय के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ कर हिस्सा लिया

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश ख़बर प्रमुख छत्तीसगढ़ बिश्रामपुर -आज 1 अप्रैल को डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल बिश्रामपुर में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा आयोजित ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। उक्त अवसर पर दसवी और बारहवीं के विद्यार्थी अध्यापक अध्यापिकाओं के साथ विद्यालय प्राचार्य श्री एच. के. पाठक की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरक बातों एवं जानकारियों को श्रवण कर काफी प्रभावित एवं लाभान्वित हुए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में देश के अलग अलग राज्यों के विविध स्कूलों के नवमी से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षक शिक्षिकाएं सम्मिलित हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने विद्यार्थियों द्वारा कोविड विजय, आजादी का अमृत महोत्सव, वैदिक गणित, स्वच्छता, प्राचीन हस्तकला आदि विषयों पर प्रदर्शित का अवलोकन कर उन्हें प्रोत्साहित किया। प्रधानमंत्री जी ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के परीक्षा की तैयारी व तनाव से संबंधित प्रश्नों का तार्किक व उचित समाधान प्रस्तुत किया और उनकी अनेक जिज्ञासाओं को शांत किया। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को बच्चों की क्षमता को परख कर उन्हें तनावमुक्त बनाना चाहिए और उनकी कोमल मनोवृत्ति को सूक्ष्मतापूर्वक समझना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी क्षमता को विकसित करने और आत्मविश्वास को जीवंत बनाए रखने की बात कही। मन तनाव रहित होगा तभी सकारात्मक ऊर्जा व सोच विकसित होंगी। शाला के प्राचार्य हरीश पाठक ने बच्चो से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिए टिप्स को अनुसरण करने का सुझाव दिया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47