छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरगुजा
Trending

लखनपुर में दशहरा एक दिन बाद, 70 फीट ऊँचे रावण दहन की होगी भव्य तैयारी

लखनपुर में परंपरा अनुसार दशहरा इस बार भी एक दिन बाद मनाया जाएगा। साक्षरता मिनी स्टेडियम में 70 फीट ऊँचे रावण के पुतले का दहन होगा। चेतना दुर्गा पूजा समिति और 1944 से स्थापित बाजार दुर्गा पूजा समिति की प्रतिमाएं शोभायात्रा में शामिल होंगी।

लखनपुर में दशहरा एक दिन बाद, 70 फीट ऊँचे रावण दहन की होगी भव्य तैयारी

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

लखनपुर में परंपरा अनुसार दशहरा इस बार भी एक दिन बाद मनाया जाएगा। साक्षरता मिनी स्टेडियम में 70 फीट ऊँचे रावण के पुतले का दहन होगा। चेतना दुर्गा पूजा समिति और 1944 से स्थापित बाजार दुर्गा पूजा समिति की प्रतिमाएं शोभायात्रा में शामिल होंगी।

लखनपुर में परंपरा अनुसार एक दिन बाद मनाया जाएगा दशहरा

लखनपुर।लखनपुर में दशहरा उत्सव हर वर्ष की तरह इस बार भी एक दिन बाद मनाया जाएगा। यह परंपरा स्टेट जमाने से चली आ रही है। ऐतिहासिक जानकारी के अनुसार अंबिकापुर रियासत के महाराज दशहरा पर्व में सम्मिलित होने के बाद लखनपुर आते थे, जिसके कारण यहां दशहरा एक दिन बाद मनाया जाने लगा और तब से यह परंपरा आज भी कायम है।

इस वर्ष रावण दहन समिति द्वारा साक्षरता मिनी स्टेडियम में लगभग 70 फीट ऊँचे रावण के पुतले का निर्माण कराया गया है। स्थानीय कलाकारों द्वारा तैयार इस विशाल पुतले को अंतिम रूप दिया जा चुका है। भव्य आतिशबाजी के साथ रावण दहन कार्यक्रम संपन्न होगा। इस आयोजन की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री राजेश अग्रवाल करेंगे।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

रावण दहन समिति के प्रमुख पदाधिकारियों में कृपा शंकर गुप्ता, नरेंद्र पांडे, सुरेश साहू, दिनेश बारी, नीरज अग्रवाल, विजय अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, रवि अग्रवाल, राजेंद्र जायसवाल, दिनेश साहू, दिनेश गुप्ता, हरविंद अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल एवं अभिषेक साहू शामिल हैं।

इसी तरह, शहर की दुर्गा पूजा समितियों द्वारा पारंपरिक शोभायात्रा निकाली जाएगी। चेतना दुर्गा पूजा समिति (अध्यक्ष हरविंद अग्रवाल) एवं बाजार दुर्गा पूजा समिति (अध्यक्ष ओमप्रकाश कुर्रे, स्थापना वर्ष 1944) की प्रतिमाएं शोभायात्रा के बाद मिनी स्टेडियम पहुंचेंगी, जहां रावण दहन उपरांत देवतालाब में विसर्जन किया जाएगा।

उधर, दशहरा पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु लखनपुर थाना प्रभारी द्वारा शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि भीड़भाड़ के दौरान जेबकतरी और असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए इस बार पहली बार ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। नगर पंचायत एवं प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से इसकी व्यवस्था की गई है।

साथ ही, मोटरसाइकिल पर तीन–चार सवारी बैठाकर चलने वाले, शराब पीकर हुड़दंग करने वाले एवं हुल्लड़बाजी करने वाले तत्वों पर पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!