छत्तीसगढ़राजनीतिराज्यरायपुर

छत्तीसगढ़ शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामकुमार पटेल ने उद्यानिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा की

छत्तीसगढ़ शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल ने उद्यानिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा की

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

बाड़ी विकास कार्य प्रगति की ली जानकारी

जिले के लघु एवं सीमांत कृषकों को लाभान्वित करने के दिए निर्देश

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

रायपुर 27 सितम्बर 2021शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल ने राजनांदगांव जिले में उद्यानिकी विभाग की के अधिकारियों की बैठक में विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बाड़ी विकास कार्य की प्रगति के बारे में अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली । । उन्होंने जिले के लघु एवं सीमांत कृषकों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पटेल, मरार समाज के कृषक जो सब्जी की खेती करते हैं, उन्हें अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी मुख्यालय में रहकर कार्य करेंगे।
छत्तीसगढ़ शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल ने सभी वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी, उद्यान विकास अधिकारी, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारियों के कार्यों की गहन समीक्षा की। सहायक संचालक उद्यान राजेश कुमार शर्मा ने अध्यक्ष एवं बोर्ड के सभी सदस्यों को जिले में संचालित सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। अध्यक्ष पटेल एवं सदस्यों ने पेण्ड्री स्थित शासकीय उद्यान रोपणी एवं प्लग टाईप यूनिट का निरीक्षण किया। उन्होंने रोपणी में उत्पादित पौधों का अवलोकन किया। शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष ने रोपणी एवं प्लग टाईप यूनिट में तैयार किये गये सब्जी एवं पौधों को देखकर सराहना की। इस अवसर पर सदस्य श्री दुखवा पटेल, हरिराम पटेल, अनुराग पटेल, पवन कुमार पटेल एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे ।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!