ताजा ख़बरेंदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़
Trending

आज का राशिफल: जानिए 12 राशियों का हाल, उपाय और शुभ संकेत

मेष से मीन तक आज का दैनिक राशिफल। जानिए प्रेम, स्वास्थ्य, व्यापार और धन से जुड़ी भविष्यवाणी और ज्योतिषीय उपाय।

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, क्या करें और क्या न करें

ज्योतिष डेस्क। आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, वहीं कुछ राशियों को सावधानी बरतने की जरूरत है। ग्रहों की चाल के अनुसार जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल—

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)

♈ मेष राशि

सौम्यता, आकर्षण और सकारात्मकता बनी रहेगी। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार अच्छा रहेगा।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

♉ वृषभ राशि

मन परेशान रह सकता है। खर्च की अधिकता रहेगी। नेत्र पीड़ा, सिरदर्द और अज्ञात भय संभव है। प्रेम और संतान का साथ रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा।
उपाय: लाल वस्तु का दान करें।

♊ मिथुन राशि

आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। शुभ समाचार प्राप्त होगा। यात्रा का योग है। मन और मस्तिष्क प्रसन्न रहेंगे। प्रेम, संतान और व्यापार सभी अच्छे हैं।
उपाय: लाल वस्तु का दान करें।

♋ कर्क राशि

कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिल सकती है। व्यापारिक सफलता और स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

♌ सिंह राशि

भाग्यवर्धक समय का निर्माण हो रहा है। यात्रा सफल होगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों अच्छे रहेंगे।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

♍ कन्या राशि

दिन संभलकर पार करें। कोई बड़ा रिस्क न लें। चोट-चपेट की आशंका है, वाहन धीरे चलाएं। प्रेम और संतान ठीक रहेंगे, व्यापार सामान्य।
उपाय: बजरंगबली को प्रणाम करें और लाल वस्तु अर्पित करें।

♎ तुला राशि

आनंददायक दिन रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। नौकरी में स्थिति मजबूत रहेगी।
उपाय: लाल वस्तु का दान करें।

♏ वृश्चिक राशि

दबदबा बना रहेगा, लेकिन मानसिक डिस्टर्बेंस रह सकती है। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। प्रेम, संतान और व्यापार अच्छे हैं।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

♐ धनु राशि

विद्यार्थियों के लिए शुभ अवसर मिलेंगे। प्रेम में हल्की नोकझोंक संभव है। संतान को लेकर चिंता रहेगी। भावुकता बढ़ेगी।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

♑ मकर राशि

भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी का योग है। भौतिक सुख-संपदा बढ़ेगी, लेकिन पारिवारिक कलह से बचें।
उपाय: काली जी को प्रणाम करें।

♒ कुंभ राशि

पराक्रम रंग लाएगा। रोजगार और व्यापार में तरक्की होगी। अपनों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा।
उपाय: हरी वस्तु पास रखें।

♓ मीन राशि

परिवार में वृद्धि के योग हैं। धन आगमन बढ़ेगा। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अनुकूल है।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।


 

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!