ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

आगरा सिविल एयरपोर्ट फेस-2: एनवायरमेंट क्लीयरेंस के लिए छह सदस्यीय समिति गठित

आगरा सिविल एयरपोर्ट प्रोजेक्ट के फेस-2 को ताज ट्रिपेजियम जोन से एनवायरमेंट क्लीयरेंस दिलाने हेतु छह सदस्यीय समिति गठित की गई है। इस चरण में रनवे व टैक्सी ट्रैक विस्तार, एप्रन पर 9 विमानों की पार्किंग सुविधा और एयरक्राफ्ट सेफ्टी संबंधी कार्य शामिल हैं।

सिविल एयरपोर्ट के फेस-2 की एनवायरमेंट क्लीयरेंस के लिए छह सदस्यीय समिति गठित

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

(Civil Society of Agra – Jaago Agra Movement)

आगरा, 6 सितम्बर 2025।आगरा एयरपोर्ट परियोजना के दूसरे चरण (फेस-2) को ताज ट्रिपेजियम जोन (TTZ) से एनवायरमेंट क्लीयरेंस दिलाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इस संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में छह सदस्यीय समिति गठित की गई है। समिति में अपर जिलाधिकारी (भू-अभिलेख), प्रभागीय निदेशक (सामाजिक वानिकी प्रभाग), केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रभारी, नगर नियोजक/नोडल अधिकारी (टीटीजेड प्राधिकरण), क्षेत्रीय अधिकारी (प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) एवं अन्य अधिकारी शामिल हैं।

सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के आलोक में यह समिति परियोजना से जुड़े सभी पर्यावरणीय और संरचनात्मक पहलुओं का परीक्षण करेगी। वृक्षों के पातन व उनके पुनरोपण, विभिन्न विभागों की अनापत्तियों के अध्ययन के बाद समिति अपनी सिफारिशें दो सप्ताह में टीटीजेड प्राधिकरण को सौंपेगी।

फेस-2 के मुख्य कार्य

45 मीटर चौड़े रनवे का 800 मीटर विस्तार

फेस-1 टैक्सी ट्रैक का 950 मीटर विस्तार

अतिरिक्त लिंक टैक्सीवे का निर्माण

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

एप्रन (Apron) को 9 वायुयानों की पार्किंग हेतु उपयुक्त बनाना

इन सभी कार्यों का सीधा संबंध एयरक्राफ्ट ऑपरेशन और सेफ्टी से है।

‘फनल एरिया’ में प्रतिबंध

फेस-2 में वही फनल एरिया टेकऑफ व लैंडिंग हेतु उपयोग होगा, जो वायुसेना द्वारा प्रयोग किया जाता है। आगरा मास्टर प्लान-2031 के अनुसार इस क्षेत्र में हाईराइज बिल्डिंग सहित ऐसे सभी निर्माण कार्य प्रतिबंधित रहेंगे, जो एयर ऑपरेशन के अनुकूल नहीं हैं।

परियोजना की पृष्ठभूमि

योजना को न्यू सिविल एन्क्लेव प्रोजेक्ट कहा जाता है।

पहला चरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से शिलान्यास किया था।

दूसरे चरण के लिए यूपी सरकार ने दिसंबर 2023 में धनौली, बल्हेरा और अभयपुरा गांवों की भूमि अधिग्रहित कर एयरपोर्ट विस्तार हेतु उपलब्ध करवाई।

प्रदूषण मॉनिटरिंग व डेटा

ताज ट्रिपेजियम जोन प्राधिकरण आगरा शहर में 6 प्रदूषण मॉनिटरिंग केंद्र संचालित करता है (संजय प्लेस, शाहजहां गार्डन, रोहता, आवास विकास कॉलोनी, मनोहरपुर आदि)।

रक्षा प्रतिष्ठान परिसर (एयरफोर्स स्टेशन) की गोपनीयता कारणों से इन केंद्रों में शामिल नहीं किया जाता।

इसलिए फेस-2 की एनओसी के लिए संजय प्लेस

स्थित मॉनिटरिंग सेंटर का डाटा ही आधार माना जाएगा।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!