छत्तीसगढ़राज्यसुकमा

नीबुपदर के 26 ग्रामीणों को मिला वन अधिकार

सुकमा : नीबुपदर के 26 ग्रामीणों को मिला वन अधिकार

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

मिला वन अधिकार प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने आज न्यू सर्किट हाउस में सुकमा विकासखण्ड के ग्राम निबूपदर के 26 ग्रामीणों को व्यक्तिगत वन अधिकार प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि निबूपदर के ग्रामीणों द्वारा वन अधिकार मान्यता पत्र का आवेदन किया गया था, जिसमें पूर्व में केवल 21 ग्रामीणों को वन पट्टे का अधिकार मिला, शेष का आवेदन निरस्त कर दिया गया था। निरस्त आवेदनों के पुर्नविचार के उपरांत आज शेष ग्रामीणों का पट्टा प्रदाय किया गया है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

निबूपदर के ग्रामीण मांड़वी नन्दा, बोक्का माड़वी, हांदा कवासी, मड़कामी सुकड़ा, जोगा दिरदो, हुंगा वेट्टी, बंडी दुधी सहित अन्य कुल 26 ग्रामीणों ने वन अधिकार प्रमाण पत्र प्रदान करने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री कवासी लखमा के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पूर्वजों के समय से इस भूमि पर खेती कार्य कर रहे थे, लेकिन मालिकाना हक नहीं होने पर चिंतित थे। अब भूमि का स्वामित्व मिलने से निश्चिंत होकर कृषि आदि कार्य करेंगे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!