​​​​​​​मुख्यमंत्री ने पानी की गुणवत्ता की जांच करने वाली महिलाओं को जल बहिनी की उपाधि देकर किया सम्मानित

रायपुर : ​​​​​​​मुख्यमंत्री ने पानी की गुणवत्ता की जांच करने वाली महिलाओं को जल बहिनी की उपाधि देकर किया सम्मानित

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

दुर्ग जिले में जल की गुणवत्ता जांचने चलाया गया ‘‘मोर गांव मोर पानी’’ अभियान

अभियान के समापन दिवस पर मुख्यमंत्री ने जल बहिनियों से जानी जल गुणवत्ता परीक्षण की बारीकियां

दुर्ग जिले में जल की गुणवत्ता जांचने चलाया गया ‘‘मोर गांव मोर पानी’’ अभियान

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग के गंज मंडी प्रांगण में जल जीवन मिशन के ‘‘मोर गांव मोर पानी’’ अभियान के तहत जल गुणवत्ता की जांच से जुड़ी महिलाओं को जल बहिनी की उपाधि देकर उनका सम्मान किया। दुर्ग जिले में जिला जल स्वच्छता मिशन एवं यूनिसेफ के सहयोग से इस अभियान की शुरआत की गयी है, जिसका आज समापन हुआ। मुख्यमंत्री ने जल गुणवत्ता की जांच करने वाली जल बहिनियो से जल परीक्षण के बारे में जानकारी ली।

इस दौरान जल बहिनियो ने मुख्यमंत्री बघेल को विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में पौधा भेंटकर उनके नेतृत्व में हरियर छत्तीसगढ़ बना कर नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने का वादा किया। मुख्यमंत्री ने गहरी रूचि लेकर जल बहिनियों से जल की गुणवत्ता की टेस्टिंग के विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की और उनके कार्याे को सराहा। बघेल ने महिलाओं को जल जीवन मिशन के इस अभियान को सफल बनाने के लिए शुभकामनाएं दी। दुर्ग जिले में जिला जल स्वच्छता मिशन दुर्ग एवं यूनिसेफ के सहयोग से जल बहिनियों को सशक्त बनाने की शुरआत की गयी है।