Advertisement

शासकीय वाहन चालकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम शुरू

रायपुर : शासकीय वाहन चालकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम शुरू

रायपुर में दिया जा रहा प्रशिक्षण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राज्य में सुगम एवं सुरक्षित यातायात तथा वाहन चालन कौशल उन्नयन के लिए आज 27 अप्रैल को शासकीय वाहन चालकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च में प्रारंभ किया गया। इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च में वाहन चालकों के लिए प्रस्तावित प्रतिदिन 40 प्रशिक्षुओं के बैच के प्रशिक्षण कार्यक्रम 27, 28 और 29 अप्रैल में प्रातः 11 बजे से आरंभ होकर संध्या 4.30 बजे तक आयोजित होंगे। वाहन चालकों को प्रशिक्षण कार्यक्रम में तीन बैच में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
गौरतलब है कि मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने विगत दिवस 11 अप्रैल को राज्य के सड़क सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा के दौरान सुधार की शुरूआत घर से प्रारंभ करने के दिशा-निर्देश दिए थे। इस तारतम्य में छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय के महानदी भवन, इंद्रावती भवन सहित समस्त शासकीय कार्यालयों में कार्यरत वाहन चालकों को सुगम एवं सुरक्षित यातायात, वाहन चालक कौशन उन्नयन, यातायात के नवीनतम नियमों तथा सड़क सुरक्षा की जानकारी के लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित है। इसका आयोजन अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा), परिवहन विभाग तथा मारूति सुजुकी के तत्वावधान में संचालित इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च ग्राम तेंदुआ, नवा रायपुर द्वारा प्रारंभ किया गया है।
इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों से आदर्श प्रतिभागी वाहन चालकों के वाहन चालन कौशल में विस्तार होगा, सड़क हादसों से होने वाली अप्रत्याशित क्षति से भी बचाव हो सकेगा तथा समाज के समक्ष शासकीय वाहन चालक आदर्श प्रस्तुत कर सकेंगे। आज के प्रशिक्षण सत्र में श्री संजय शर्मा, अध्यक्ष-अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) द्वारा समस्त वाहन चालकों को यातायात नियमों के अनुपालन सहित सुगम एवं सुरक्षित वाहन चालन, सड़क सुरक्षा के प्रचार-प्रसार सहित संयमित आचरण से समाज के समक्ष आदर्श प्रस्तुत करने की शपथ दिलाई गई।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्थापित इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च, राज्य में सड़क सुरक्षा एवं वाहन चालन कौशल प्रशिक्षण का आधुनिक संस्थान है, जहां विश्व स्तरीय तकनीक का इस्तेमाल करते हुए प्रशिक्षुओं को ऑडियो-वीडियो प्रेजेंटेशन एवं वैज्ञानिक माध्यम से संस्थापित आधुनिक ट्रैक में फील्ड ट्रेनिंग के माध्यम से बहुत ही रोचक तरीके से सड़क सुरक्षा संबंधित सभी आवश्यक पाठ्यक्रम संचालित किया जाता है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47