Advertisement

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 30 अप्रैल को

बेमेतरा : नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 30 अप्रैल को

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बेमेतरा जिले के कुसमी बहेरा स्थित नवोदय विद्यालय की कक्षा छठवीं के लिए प्रवेश परीक्षा 30 अप्रैल को करवाई जाएगी। इस प्रवेश परीक्षा में जिले के चारों ब्लॉकों से चयनित 44 परीक्षा सेंटरों में 11486 छात्र-छात्राएं कक्षा छठवीं में 80 सीटों के लिए अपने अपने भविष्य का स्वर्णिम निर्माण करने के लिए बैठेंगे। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने जानकारी दी है कि इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों को अपना प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लूडॉटसीबीएसईआईटीएमएसडॉटएनआईसीडॉटइन से डाउनलोड कर ले एवं जिन्हें प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कोई परेशानी हो रही है वे जवाहर नवोदय विद्यालय कुसमी बहेरा तथा बीईओ एवं डीईओ ऑफिस से प्रवेश पत्र प्राप्त करने के पश्चात दो प्रतियों में उस विद्यालय के प्रधान पाठक अथवा प्रधानाचार्य से सील मोहर युक्त हस्ताक्षर कराएं जहां पर परीक्षार्थी पांचवी कक्षा पढ़ रहा था तत्पश्चात सील मोहर युक्त प्रवेश पत्र की एक प्रति परीक्षा के दिन अनिवार्य रूप से परीक्षा केंद्रों में जमा करें। साथ ही परीक्षा के निर्धारित समय 11:30 से 1:30 को भी ध्यान में रखेंगे तथा परीक्षा से 30 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थी को प्रवेश दे दिया जाएगा इसके लिए परीक्षार्थी पूर्व से तैयारी कर लेवे साथ ही परीक्षा से संबंधित कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्क, सैनिटाइजर की पारदर्शी छोटी बॉटल तथा पानी बॉटल एवं अन्य परीक्षा से संबंधित वस्तुएं साथ लेकर ही आए। मोबाईल फोन एवं कैल्कुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57