Ambikapur News : 13 मई से 2 जून तक होगा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन……….

13 मई से 2 जून तक होगा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन……….

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// जिला पंचायत सरगुजा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में गुरूवार को कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में खेल संघों के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रतिभागी खिलाड़ियों के लिए समुचित व्यवस्था करने की अपेक्षा खेल संघ के पदाधिकारियों ने की।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

इस बैठक में जिला खेल अधिकारी ने बताया कि 13 मई 2022 से 2 जून 2022 तक विभिन्न खेल विधाओं का ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण के अंतर्गत गांधी स्टेडियम परिसर में फुटबॉल, शतरंज, व्हॉलीबॉल, बास्केटबॉल, टेनिस, लॉन टेनिस एवं कराते का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रतिभागियों को प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से 8ः30 बजे तक तथा सायंकाल में 5 बजे से 6ः30 तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा बैडमिंटन हॉल में बैडमिंटन, पीजी कॉलेज मैदान परिसर में तीरंदाजी, हैण्डबॉल, हॉकी एवं ताइक्वाण्डो, तरण ताल गांधीनगर में तैराकी एवं महिला थाना हॉल में ताइक्वाण्डो का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

जिले में खेल विभाग, खेल संघ व व्यायाम अनुदेशकों के माध्यम से खेल प्रशिक्षण का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इस प्रशिक्षण में 31 मई 2022 की स्थिति में 8 वर्ष से 17 वर्ष तक के बच्चों को देकर लाभान्वित किया जाना है। खेल अधिकारी ने बताया कि प्रतिभागियों को प्रतिदिन प्रातः चना, फल्लीदाना एवं गुड तथा प्रत्येक रविवार को जलेबी एवं दही दिया जाएगा। लंगेह ने जिला मुख्यालय एवं विकासखंड मुख्यालयों में आयोजित खेल प्रशिक्षण स्थलों में पर्याप्त व्यवस्था करने की समझाइश दी। खेल रूचि के अनुसार प्रशिक्षित कोच की उपलब्धता सुनिश्चित करने कहा गया।

कुश्ती खेल एवं अन्य खेल के प्रतिभागियों को खेल के दौरान दुर्घटना से बचाने व पीड़ित व्यक्ति के समुचित उपचार के लिए आवश्यक व्यवस्था करने की समझाइश दी गई। स्पोर्टस को बढ़ावा देने की बात कहते हुए प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के पश्चात प्रमाण पत्र प्रदान करने की समझाइश दी। खेल मैदान की आवश्कता नहीं पड़ने की बात कहकर शतरंज खेल के लिए अधिक से अधिक खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करने पर जोर दिया गया।