Advertisement

लोगों को सुगमता पूर्वक मिले राशन: मंत्री अमरजीत भगत

रायपुर : लोगों को सुगमता पूर्वक मिले राशन: मंत्री अमरजीत भगत

बुजुर्गों के राशन उठाव के लिए नॉमिनी

500 से अधिक राशन कार्ड होने पर खुलेगी नई दुकान

उचित मूल्य दुकानों के लोगों को राशन उठाने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। लोगों को राशन सुगमता पूर्वक मिले यह सुनिश्चित किया जाए। खराब ई-पास मशीन निर्धारित समयावधि में बदले जाएं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत खाद्य विभाग के समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।
बैठक में भगत ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता में है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए इसलिए राज्य के अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति तक सुगमता पूर्वक राशन पहुंचाना हमारी जवाबदेही है। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड धारियों के थम इम्प्रेशन, नॉमिनी तथा सर्वर प्राब्लम के कारण राशन वितरण की शिकायत आ रही थी। इन सभी शिकायतों पर अधिकारी गंभीरता से ध्यान दे। उल्लेखनीय है प्रदेश में वर्तमान में लगभग 69 लाख राशन कार्ड प्रचलित और 13 हजार से अधिक शासकीय उचित मूल्य के दुकानों में से 12 हजार 312 दुकानांें में ई-पास मशीन लगाए जा चुके है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

खाद्य मंत्री भगत ने बैठक में कहा कि ऐसे व्यक्ति जिनके नाम से राशन कार्ड है परन्तु उचित मूल्य दुकान तक आकर राशन लेने में असमर्थ है जैसे-निःशक्तजन, बुजुर्ग, 10 वर्ष से कम उम्र के बालक, गंभीर लाईलाज बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति आदि के लिए कारगर योजना बनाकार राशन उपलब्ध कराया जाए। अधिकारियों ने बताया कि निःशक्तजन एवं ऐसे सदस्य जिसकी आयु 60 वर्ष से अधिक अथवा 10 वर्ष से कम राशनकार्डधारी के लिखित आवेदन पर जिला स्तर पर ही उसी उचित मूल्य दुकान से संलग्न एवं उनके द्वारा प्रस्तावित किसी अन्य हितग्राही को नॉमिनी नियुक्त कर खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है। जिला स्तर पर 39 हजार से अधिक नॉमिनी नियुक्त किये जा चुके है तथा राज्य स्तर से 5,439 नॉमिनी नियुक्त किए जा चुके हैं। कुष्ठ रोगी, अथवा गंभीर बीमारी से पीड़ित राशनकार्डधारियों हेतु मितानिन या आगंनबाड़ी कार्यकर्ता को ट्रस्टेड पर्सन निुक्त कर खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को सुगमता पूर्वक राशन उपलब्ध हो सके इसके लिए आवेदन परीक्षण के बाद जल्द से जल्द नॉमिनी और ट्रस्टेड पर्सन का लिस्ट जारी हो।

भगत ने बैठक में नवीन ग्राम पंचायतांे तथा 500 राशन कार्ड से अधिक संख्या वाले उचित मूल्य के दुकानों को कार्ड संख्या के हिसाब से युक्तियुक्तकरण के तहत नवीन आबंटन करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में कस्टम मिलिंग, नागरिक आपूर्ति निगम, छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार गृह निगम के कार्यो की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में खाद्य विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा, नागरिक अपूर्ति निगम के प्र्रबंध संचालक निरंजन दास, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित(मार्कफेड) की प्रबंध संचालक श्रीमती किरण कौशल, संयुक्त सचिव अभिनव अग्रवाल सहित अन्य संबंधित वरष्ठि अधिकारी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47