
छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर
खांडा जलाशय के मुख्य नहर के सुधार के लिए 2.32 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति
रायपुर : खांडा जलाशय के मुख्य नहर के सुधार के लिए 2.32 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति
जल संसाधन विभाग मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर विकासखंड अंतर्गत खांडा जलाशय योजना के मुख्य नहर के सुधार एवं सी.सी. चैनल के निर्माण तथा पक्के संरचनाओं के मरम्मत के लिए 2 करोड़ 32 लाख 17 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार अम्बिकापुर को प्रदान की गई है। उक्त कार्य को कराए जाने से खांडा जलाशय योजना के सिंचाई क्षमता में 171.60 हेक्टेयर की कमी को पूरा करने के साथ ही कुल 225 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जलापूर्ति होगी।