छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

कलमा बैराज के प्रभावित किसानों को 6..95 करोड़ देने की जा रही है व्यवस्था – मंत्री चौबे

रायपुर। ध्यानाकर्षण के माध्यम से विधानसभा में बुधवार को रामकुमार यादव ने कमला बैराज के प्रभावितों को मुआवजा देने का मामला उठाया। जिस पर जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने सदन को बताया कि कलमा बैराज के प्रभावित 106 किसानों को ब्याज की राशि देने बजट में 6.95 करोड़ की व्यवस्था की जा रही है और जल्द ही भुगतान किया जाएगा।
यादव द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री चौबे ने बताया कि महानदी में कलमा बैराज का निर्माण वर्ष 2011 में प्रारंभ हुआ एवं वर्ष 2016 में यह पूर्ण हुआ। इस बैराज में रायगढ़ जिले के 13 ग्राम एवं सक्ती जिले के 13 ग्राम कुल 26 ग्रामों की 759 कृषकों की 162 हे0 भूमि हेतु वर्ष 2018 से 2021 मध्य अवार्ड पारित किया गया। बैराज में पानी भरने से किसानों की भूमि डूब में आयी । विभिन्न चरणों में पारित अवार्डो में कुल रू. 239 करोड़ की मुआवजा राशि वितरित किया गया है। किसानों को अवार्ड तिथि से भुगतान की तिथि के मध्य के ब्याज की राशि रू 1.71 करोड़ का भी भुगतान अवार्ड राशि के साथ किया जा चुका है। उच्च न्यायालय में 106 किसानों द्वारा 06 विभिन्न रिट पिटिशन वर्ष 2022 में दायर कर पूर्व की तिथि अर्थात वर्ष 2011 से अवार्ड तिथि तक ब्याज की राशि की मांग की गई है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

चौबे ने बताया कि उच्च न्यायालय द्वारा इन याचिकाओं के पक्ष में फैसला देते हुए ब्याज की राशि की गणना कर भुगतान का आदेश दिया गया है। भू-अर्जन अधिकारी द्वारा 06 याचिकाओ में सम्मिलित चन्द्रपुर तह – डमरा, जिला-सक्ती के कृषक दुलार, डमरूधर, घुरवा, पंचराम मीना एवं मानसाय सहित सभी 106 कृषकों की ब्याज के अंतर की राशि 6,95,50,283 रूपये (छ: करोड़ पंचनावें लाख पचास हजार दौ सौ तिरासी) के भुगतान की गणना की गई है। विभाग में ब्याज के अंतर की राशि के भुगतान के लिए प्रशासकीय प्रक्रियाधीन है। परियोजना लागत के अतिरिक्त यह राशि दी जानी है अत: बजटीय प्रावधान करते हुए शीघ्र भुगतान किया जाएगा।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!