Advertisement

कोरोना समय काल में भी उत्साह से सृजन कर से 47 कवि बने उल्लाला छंद शतकवीर

उल्लाला शतकवीर कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

कोरोना समय काल में भी उत्साह से सृजन कर से 47 कवि बने उल्लाला छंद शतकवीर

कलम की सुगंध छंदशाला मंच पर लगभग 47 कवियों ने अपना उल्लाला शतक पूर्ण कर लिया है। लगातार बीस दिवस प्रतिदिन पाँच उल्लाला रचकर शतकवीर बने ।
गुरुवर आदरणीय संजय कौशिक विज्ञात ने मंच पर उपस्थित कवियों के नाम बधाई संदेश प्रेषित करते हुए कहा कि एक ही विधा पर सतत साधना के बिना पकड़ बन पाना सम्भव कार्य नहीं होता। यह साधना उल्लाला छंद पर शतकवीर कार्यक्रम में सम्मिलित सभी कवि एव कवयित्रियों को प्रथम दिवस से आज अंतिम क्षणों तक प्रोत्साहित करती रही है। यह साधना ऊर्जावान बनाती हुई शिल्प कथन और भाव सहित अनेक हिन्दी भाषा के प्रति सजगता लाने में पूर्णतया सफल सिद्ध हुई है। इस सिद्धि का नियमित प्रयोग भविष्य में सभी की सशक्त लेखनी से देखने को मिलता रहेगा। और भविष्य में बिना किसी आयोजन के भी यह छंद निरन्तर सभी की लेखनी से लिखा हुआ नित्य देखा जा सकेगा। ऐसा कलम की सुगंध छंदशाला परिवार को पूर्ण विश्वास है । इसी विश्वास के चलते आप सभी उल्लाला छंद शतकवीरों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
महासचिव अनिता भारद्वाज अर्णव ,
मंच संचालिका अनिता मंदिलवार सपना, सह संचालिका राधा तिवारी राधेगोपाल, मीडिया प्रभारी नीतू ठाकुर विदुषी, सरस्वती, वीणापाणि और हंसवाहिनी समीक्षक समूह के प्रमुख समीक्षक बाबूलाल शर्मा बौहरा ‘विज्ञ’, इंद्राणी साहू साँची और अनिता सुधीर आख्या सहित सभी सह समीक्षकों के मुख्य योगदान से यह कार्यक्रम अपने चरमोत्कर्ष पर आकर आज सम्पन्न हुआ है इतने सुंदर आयोजन की हार्दिक बधाई । कार्यक्रम में सम्मिलित कवि इस प्रकार से हैं …..
कुसुम कोठारी प्रज्ञा, परमजीत सिंह कोविद
डॉ एनके सेठी,गुलशन कुमार साहसी
नीतू ठाकुर विदुषी,बाबूलाल शर्मा बौहरा विज्ञ
उमाकांत टैगोर,शरद अग्रवाल नव्या,डॉ ओमकार साहू मृदुल,प्रतिभा प्रसाद कुमकुम,
डॉ सरला सिंह स्निग्धा, आरती श्रीवास्तव विपुला,प्रवीण कुमार ठाकुर,धनेश्वरी देवांगन धरा, गीता विश्वकर्मा नेह,कृष्ण मोहन निगम,
इंदु साहू,इन्द्राणी साहू सांँची,डॉ दीक्षा चौबे
सुधा शर्मा पुष्पा गुप्ता प्रांजलि ,डॉ मीता अग्रवाल मधुर,भावना शिवहरे तरंगिणी
अनीता सुधीर आख्या, चमेली कुर्रे सुवासिता,
शिशुपाल गुप्ता विद्यांश,राधा तिवारी “राधेगोपाल” ,बिंदु प्रसाद रिद्धिमा,सुधा देवांगन शुचि,ममता तिवारी, श्रीमती कृष्णा पटेल,धनेश्वरी सोनी गुल,अर्चना पाठक निरंतर
हेमलता राजेंद्र शर्मा मनस्विनी,संतोष कुमार प्रजापति माधव,मधु गुप्ता महक, सविता सिंह हर्षिता डॉ मंजुला हर्ष श्रीवास्तव मंजुल
अनिता मंदिलवार सपना,कन्हैया लाल श्रीवास, सरोज दुबे विधा,गीतांजलि,गुलशन खम्हारी प्रद्युम्न,केवरा यदु मीरा रीना गुप्ता,संगीता राजपूत श्यामा, पूनम दुबे वीणा । इस अवसर पर मंच संचालिका अनिता मंदिलवार सपना, सह संचालिका राधा तिवारी राधे गोपाल जी और मीडिया प्रभारी नीतू ठाकुर विदुषी ने सबको हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित किया ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57