छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

सरगुजा महाराज मदनेश्वर शरण सिंहदेव की जयंती पर कांग्रेस ने किया स्मृति आयोजन

सरगुजा महाराज स्व. मदनेश्वर शरण सिंहदेव की 94वीं जयंती पर जिला कांग्रेस ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम, ऋण पुस्तिका और सिंहदेव पट्टा योजना जैसे ऐतिहासिक कार्यों को किया याद।

सरगुजा महाराज स्व. मदनेश्वर शरण सिंहदेव की 94वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित, ऐतिहासिक योगदानों को किया गया याद

अम्बिकापुर, 3 जून 2025। सरगुजा महाराज स्व. मदनेश्वर शरण सिंहदेव की 94वीं जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। मुख्य कार्यक्रम राजीव भवन, जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुआ, जहां महाराज साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई और उनके ऐतिहासिक योगदानों पर चर्चा की गई।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

परिचर्चा में बताया गया कि वर्ष 1971 में जब वे मध्यप्रदेश सरकार में राजस्व विभाग के सचिव थे, तब उन्होंने भूमिस्वामियों के हित में ऋण पुस्तिका योजना की परिकल्पना की थी। इस योजना से भूमि संबंधी दस्तावेजों का एकीकरण हुआ और कृषकों को बड़ी राहत मिली। यह योजना आज भी भू-राजस्व के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सुधार के रूप में मानी जाती है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कार्यक्रम में राजपरिवार के इतिहासकार गोविंद शर्मा ने जानकारी दी कि 1960 से 1967 के बीच स्व. महाराज साहब के प्रयासों से सिंहदेव पट्टा योजना के तहत हजारों भूमिहीन परिवारों को भूमि अधिकार पत्र वितरित किए गए थे। इस निर्णय ने उस समय सरगुजा में सामाजिक और आर्थिक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

राजीव भवन के बाद प्रतीक्षा बस स्टैंड स्थित स्व. महाराज और राजमाता स्व. देवेंद्र कुमारी सिंहदेव की युगल प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात माँ महामाया मंदिर में भंडारे का आयोजन कर महाराज साहब की पुण्य स्मृति में जनसेवा भाव को साकार किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से बालकृष्ण पाठक, राकेश गुप्ता, अजय अग्रवाल, द्वितेन्द्र मिश्रा, हेमंत सिन्हा, जे पी श्रीवास्तव, मो. इस्लाम, विनय शर्मा, मधु दीक्षित, अरविंद सिंह, अब्दुल अब्बास, नुरूल अमीन, हेमंती प्रजापति, बिज्जू गुप्ता, अनूप मेहता, गुरुप्रीत सिद्धु सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता दी।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!