छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंबेमेतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

लो वोल्टेज की समस्या का तत्काल करें समाधान – कलेक्टर

लो वोल्टेज की समस्या का तत्काल करें समाधान – कलेक्टर

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों की ली बैठक

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा – जिलेें के कुछ क्षेत्र में गर्मी धान फसल को लेकर किसानों ने अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या को देखते हुए विद्युत विभाग ने शिकायत प्राप्त क्षेत्रों में अतिरिक्त विद्युत ट्रांसफार्मर लगाये जा रहे है। इसी को लेकर कलेक्टर रणबीर शर्मा ने ज़िले विद्युत अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, एसडीएम युगल किशोर उर्वशा, सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी, तहसीलदार सहित ज़िला विद्युत अधिकारी और किसान, किसान प्रतिनिधि उपस्थित थे।
कलेक्टर ने कहा कि जहां किसानों की रबी सीजन में गांवों में धान की फसल लगी है। वहाँ ज़रूरत के मुताबिक़ अतिरिक्त ट्रासफ़ॉर्मर लगाये जाये। ताकि गांवों में मिलने वाली अघोषित बिजली कटौती के साथ ही लो वोल्टेज की भी समस्या ना हो और फसल को मोटर पंप से फसल को पानी मिल सके। उन्होंने बिजली कटौती व लो- वोल्टेज की समस्या का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिये।कलेक्टर ने कहा कि बिजली की तकनीकी कारण दूर कर लिये जाये।
कलेक्टर ने सौर ऊर्जा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने किसानों से इसका अधिक से अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिन खसरों मे बिजली नहीं है उन खसरों में कृषि पम्प हेतु 1 से 10 हॉर्स पावर तक के पम्पों के लिए अनुदान भी दिया जाता हैं। रूफटॉप सोलर हेतु किसान अपने क्षेत्र के विद्युत विभाग/छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) अधिकारी से सम्पर्क कर आवेदन कर सकते हैं और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है। उन्होंने विद्युत कंपनी के अधिकारियों को बिजली की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एक सप्ताह के भीतर में ओवर लोडेड ट्रांसफार्मर की समीक्षा किये जाने निर्देश दिये।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!