Advertisement

Ambikapur News : कलेक्टर व एसपी ने किया सालाना उर्स आयोजन की तैयारी का निरीक्षण…………

कलेक्टर व एसपी ने किया सालाना उर्स आयोजन की तैयारी का निरीक्षण…………

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  कलेक्टर संजीव कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने बुधवार को तकिया मजार शरीफ में सालाना उर्स आयोजन की तैयारी का निरीक्षण किया। उन्होंने अंजुमन कमेटी के सदस्यों तथा जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उर्स आयोजन की तैयारी के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। कलेक्टर व एसपी ने उर्स आयोजन स्थल का निरीक्षण कर मंच व्यवस्था, प्रवेश, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बताया गया कि सद्भावना ग्राम तकिया में सालाना उर्स 20 से 22 मई 2022 तक आयोजित होगा जिसमें 21 एवं 22 मई को मुख्य कार्यक्रम के तहत कव्वाली का आयोजन किया जाएगा। कव्वाली में देश के मशहूर कव्वालों के बीच मुकाबला होगा। अंजुमन कमेटी के द्वारा सालाना उर्स की जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। इस दौरान नगर निगम वरिष्ठ पार्षद आलोक दुबे, दीपक मिश्रा, एसडीएम प्रदीप साहू, अंजुमन कमेटी के सचिव इरफान सिद्दीकी सहित कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57