Advertisement

शासन की मंशा के अनुसार गौठानों को बनाएं ग्रामीण औद्योगिक पार्क

जगदलपुर : शासन की मंशा के अनुसार गौठानों को बनाएं ग्रामीण औद्योगिक पार्क

शासकीय संस्थाओं की जरुरत के लिए स्थानीय स्वसहायता समूहों से हो सामग्री की खरीदी

कृषि एवं सहयोगी विभागों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर रजत बंसल ने सोमवार को कृषि एवं सहयोगी विभागों की बैठक में गौठानों को शासन की मंशा के अनुसार ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रुप में विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गौठानों में वर्मी कंपोस्ट और सुपर कंपोस्ट के निर्माण के साथ ही वहां मछली पालन, मुर्गीपालन, अण्डा उत्पादन, मशरुम उत्पादन, बकरी पालन, डेयरी, सुकर पालन, सब्जी बाड़ी, राईस मिल, तेल प्रसंस्करण आदि गतिविधियां प्रमुखता के साथ संचालित करने के निर्देेश दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास सहित कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मछलीपालन, रेशमपालन, सहकारिता विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
उन्होंने सुरक्षा कैंपों की मांग की पूर्ति हेतु पर्याप्त मात्रा में मछली, अण्डा आदि का उत्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। आंगनबाड़ी केन्द्रों में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत अण्डों की आपूर्ति स्थानीय स्वसहायता समूह के माध्यम से करने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्रम-छात्रावास सहित शासकीय संस्थाओं में आवश्यकता अनुसार दैनिक उपयोग की सामग्री के क्रय हेतु स्थानीय स्वसहायता समूहों तैयार उत्पादों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने पशुपालन विभाग में रिक्त पदों की पूर्ति के लिए कार्यवाही की धीमी गति पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए 15 जून तक भर्ती की कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी गौठानों में बकरीपालन को बढ़ावा देने के लिए उन्नत नस्ल के बकरे उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
आश्रम-छात्रावासों व स्कूलों में ताजी सब्जियों के लिए बाड़ी विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को धान की फसल के स्थान पर रागी, कोदो-कुटकी सहित दलहन-तिलहन व फलदार पौधों के रोपण के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।
किसानों को खरीफ फसल के लिए अल्पकालीन ऋण तथा खाद-बीज का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए बाजार में उपलब्ध खाद-बीज की गुणवत्ता पर निगरानी रखने तथा अमानक खाद-बीज के विक्रय पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57