छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसूरजपुर

जुआ सट्टा की लत ने अपने ही मालिक का 17 लाख रुपए ले कर युवक भागने पर हुआ मजबूर जयनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़: जुआ सट्टा की लत ने अपने ही मालिक का 17 लाख रुपए ले कर युवक भागने पर हुआ मजबूर जयनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार – जुआ सट्टा की लत ने17 लाख रुपए लेकर भागने को मजबूर किया जयनगर पुलिस के शिकंजे में आरोपी।
जानकारी के अनुसार कल सुनील कुमार बंसल पिता स्व० टेकचंद बंसल उम्र 43 वर्ष, निवासी डी०सी०रोड अम्बिकापुर ने जयनगर थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि इसका छोटा भाई मनोज कुमार बंसल निवासी महामाया चौक अम्बिकापुर के पास स्थित मारूती ट्रेडर्स दुकान में सुभाष अग्रवाल के दुकान में काम करता था, जो आज दिनांक 13 जनवरी को मारूती ट्रेडर्स से सुभाष अग्रवाल का स्वीफट कार क० सीजी 15 डीएम 9990 को लेकर सूरजपुर एवं विश्रामपुर के दुकानदारों एवं व्यापारियों से रकम वसूली करने के लिये आया था, जो देर रात तक घर वापस नहीं आया है, मोबाईल बंद आ रहा है, तथा जिस स्वीफट कार से रकम वसूली हेतु गया था वह कार केनापारा, बालासुंदरी पेट्रोल पंप के आगे रोड किनारे लावारिस हालत में मिला है, कि प्रार्थी कि रिपोर्ट पर प्रथम दृष्टया गुम इंसान कायम कर जांच पतासाजी कि गई ।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

गुमशुदा मनोज कुमार बंसल का मोबाईल घटना दौरान से ही बंद होने से घटना के बारे में श्रीमान पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने तत्काल पतासाजी हेतु थाना प्रभारी सुभाष कुजुर को निर्देशित किया व मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक जे०पी० भारतेन्दु पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रेमनगर प्रकाश सोनी द्वारा पहुंचकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।प्रकरण में कायमी बाद से पुलिस द्वारा विभिन्न पहलुओं पर जांच करते नई तकनीकी की मदद से लगातार संभावित स्थानों पर पतासाजी की गई व गुमशुदा के पारिवारिक एवं उसके पूर्व के क्रियाकलापों के बारे में जानकारी एकत्र पुलिस ने की जो जानकारी प्राप्त हुआ कि गुमशुदा मनोज कुमार बंसल पूर्व से जुआ / सट्टा खेलने का आदि है तथा पहले भी एक बार इसी कारण नेपाल घर से भाग गया था व जुआ / सट्टा में लिप्त होने से आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी इसी आधार पर थाना क्षेत्र और दीगर आसपास थाना क्षेत्रों में मुखबिर तैनात किया गया था जो आज 15 जनवरी को मुखबिर ने सूचना दी कि मनोज कुमार बंसल घाट पंडारी नवाधक्की में प्रातः 5 बजे रोड किनारे देखा गया है, पुलिस घाट पेंडारी पहुंचकर मनोज कुमार बंसल कोपकड़ा । पूछताछ करने पर जुआ / सट्टा में काफी पैसा हार जाने से आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से सूरजपुर ,विश्रामपुर से विभिन्न दुकानदारों से मारूती ट्रेडर्स के मालिक सुभाष अग्रवाल का कलेक्शन किया हुआ करीब 17 लाख रूपये लेकर भाग गाय तथा मारुती कार को मेन रोड में लावारिस हालत में इस उददेश्य से छोड़ गया कि आम जनों को लगे कि कोई अपहरण जैसी अप्रिय घटना घटित समझे । मनोज कुमार बंसल पिता स्व० टेकचंद बंसल उम्र 40 वर्ष निवासी स्कूल रोड अम्बिकापुर के द्वारा अपने मालिक के कलेक्शन किये रकम 16 लाख रूपये का न्यासभंग करना पाये जाने से पुलिस ने अपराध क०- 18 / 2022, धारा 406 भादवि पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार करते आरोपी से वसूली की रकम 16 लाख रूप्ये जप्त किया गया है। इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि सुभाष कुजूर, सउनि वरूण तिवारी, सउनि प्रवीण राठौर, सउनि राकेश यादव, प्र0आ0 रजनीश त्रिपाठी, शिव राजवाड़े, आर० विकाश मिश्रा, अखिलेख पाण्डे, रवि पाण्डे, नीरज झा, कृष्णा सिंह, दीपक
बिश्रामपुर की खदान क्षेत्र में सशस्त्र कबाड़ गिरोह मचा रहे है उत्पात लोगो मे दहशत

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!