छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर
Trending

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का आरोप – दुगुना आया बिजली बिल, भाजपा सरकार जनता को लूट रही!

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि साय सरकार ने बिजली बिल हाफ योजना बंद कर दी, जिससे उपभोक्ताओं को इस माह दुगुना बिल भरना पड़ रहा है। कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर और प्रीपेड मीटर को लेकर भी भाजपा पर जनता को लूटने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस का आरोप : बिजली बिल दुगुना, भाजपा सरकार जनता को लूट रही

रायपुर, 06 सितम्बर 2025। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्य सरकार पर जनता से धोखा करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने बिजली बिल हाफ योजना बंद कर दी है, जिसके चलते इस माह उपभोक्ताओं को दुगुना बिल भरना पड़ रहा है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार ने 400 यूनिट तक खपत पर आधा बिजली बिल करने की योजना शुरू की थी, जिससे 54 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिली थी। लेकिन भाजपा सरकार ने इस योजना में बदलाव कर अब केवल 100 यूनिट तक ही आधा बिल देने का प्रावधान किया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
  • जिन उपभोक्ताओं का बिल पहले 800 से 900 रुपये आता था, उनका बिल अब 1800 से 2000 रुपये तक पहुंच गया है।

  • स्मार्ट मीटर और मीटर बदलने के नाम पर अनाप-शनाप बिल भेजे जा रहे हैं।

  • अडानी कंपनी का प्रीपेड मीटर लगाने की तैयारी की जा रही है।

शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस सरकार की योजना से 5 वर्षों में हर उपभोक्ता को लगभग 40 से 50 हजार रुपये की बचत हुई थी। भाजपा सरकार ने वह राहत छीन ली है। उन्होंने सवाल उठाया – “कोयला हमारा, पानी हमारा, जमीन हमारी और हमें ही महंगे दर पर बिजली क्यों बेची जा रही है?”

कांग्रेस ने ऐलान किया है कि इस जनविरोधी फैसले के खिलाफ पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!