Advertisement

सुगंधित फसलों के नवाचार से कोंडागांव में खेती से मुनाफा तीन गुना होने की उम्मीद

रायपुर : सुगंधित फसलों के नवाचार से कोंडागांव में खेती से मुनाफा तीन गुना होने की उम्मीद

राजागांव गौठान में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने देखी प्रसंस्करण ईकाई, नवाचारों पर जताई खुशी

दहीकोंगा में सहकारी बैंक की शाखा खुलेगी

सुगंधित फसलों के नवाचार से कोंडागांव में खेती से मुनाफा तीन गुना होने की उम्मीद

कोंडागांव के राजागांव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात की। यहां उन्होंने गौठान में सुगंधित तेल निकालने का प्रसंस्करण यूनिट भी देखा। उन्होंने सुगंधित तेल का रेट पूछा। किसान ने बताया- 15 सौ रुपए प्रति लीटर, मुख्यमंत्री ने खुशी जताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेती किसानी को आगे बढ़ाने के लिए बाजार की जरूरतों के मुताबिक खेती को भी अपनाना चाहिए। दुनिया भर में सुगंधित फसलों के उत्पादों की मांग बढ़ रही है इसके अनुरूप ऐसे उत्पाद अपनाकर किसान काफी मुनाफा कर सकते हैं। आप लोगों का कंपनी से एमओयू हुआ है और बाजार के लिए आप लोग निश्चिंत हैं। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि गौठान नवाचारों के केंद्र भी बने हैं और यहां भिन्न तरह की आजीविकामूलक गतिविधियों चलाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने भेंट मुलाकात के दौरान ग्रामीणों से कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत धान के अलावा अन्य फसलों के उत्पादन के लिए भी सरकार सहयोग दे रही है। मुख्यमंत्री ने शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति की जानकारी भी लोगों से ली। भेंट-मुलाकात के दौरान उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम, सांसद श्री दीपक बैज, कोण्डागांव विधायक श्री मोहन मरकाम एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

नक्सल पीड़ित अजोबती ने कहा, आपकी सरकार आने से मेरी तकलीफें हुई समाप्त- कोंडागांव के लखापुरी की नक्सल पीड़ित अजोबती ने कहा कि नक्सलियों ने मुझे दस दिन जंगल में रखा और बेरहमी से मारपीट की। नक्सलियों के भय की वजह से मुझे अपना घर छोड़ना पड़ा था। मुख्यमंत्री जी, आपकी सरकार आई तो मुझे सारी योजनाओं का लाभ मिला। अब मुझे कन्या छात्रावास में भृत्य की नौकरी मिल गई है। मेरे जीवन में सुखद बदलाव आपकी योजनाओं की वजह से हुआ है आपकी सरकार आने से मेरी तकलीफ दूर हुई।

स्थानीय लोग कोंडानार को ऋषिकेश कहते हैं, यहां बनाया गया वन चेतना केंद्र, मुख्यमंत्री ने ओपन जिप्सी में लिया प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद- कोंडानार में लोगों को ऋषिकेश जैसा एहसास होता है इसलिए इसकी तुलना ऋषिकेश से की जाती है। यहां शासन ने पर्यटन को विकसित करने आमचो सरगी प्रकृति हर्र वन चेतना केंद्र बनाया है। लोकार्पण के मौके पर मुख्यमंत्री ने भी यहां के प्राकृतिक सौंदर्य का दर्शन किया और इस अवसर पर एक बुकलेट कोंडानार- छत्तीसगढ़ का ऋषिकेश का विमोचन भी किया। इस अवसर पर काष्ठ कलाकार श्री शिवचरण ने उन्हें वुडन पोट्रेट भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने गुड़ी परिसर में जिम्मेदारीन बुढ़ी माता और बारह पिकोड़ी चौरासी मंदिर में की पूजा अर्चना- मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जिम्मेदारीन बूढ़ी माता और बारह पिकोड़ी चौरासी मंदिर में पूजा अर्चना भी की। यहां गायता पुजारियों द्वारा गुड़ी परिसर में लाए गए गांव के देवी-देवताओं की पूजा भी उन्होंने की।

मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण घोषणाएं- दहीकोंगा में सहकारी बैंक की शाखा खुलेगी। मसोरा, मुलमुला में सामुदायिक भवन, दहीकोंगा में मिनी स्टेडियम बनेगा। पल्ली, भीरागांव, करंजी, चिलकुटी में स्कूल भवन का निर्माण किया जाएगा। राजागांव में जिम्मेदारीन माता मंदिर की देव गुड़ी के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की। राजागांव में शिव मंदिर जाने वाले मार्ग हेतु पुलिया की स्वीकृति, पंचायत भवन सिंघनपुर से बेड़ापारा सड़क निर्माण के साथ ही संबलपुर सड़क मुख्यमार्ग से विकासखंड शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान संबलपुल तक सड़क की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57