Advertisement

भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को किसान शंकर लाल शार्दूल ने बताया कि 5 लाख का कर्जा माफ हुआ है…

रायपुर : भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को किसान शंकर लाल शार्दूल ने बताया कि 5 लाख का कर्जा माफ हुआ है…

रायपुर 28 मई 2022 भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को किसान शंकर लाल शार्दूल ने बताया कि 5 लाख का कर्जा माफ हुआ है।
वह दो तीन साल तक परेशान थे कर्ज नही पटा पा रहे थे कर्ज माफ हुआ तो दो 25 एचपी में महिंद्रा ट्रेक्टर खरीदा।
शंकर शार्दूल की परिवार सहित कुल 45 एकड़ जमीन है, जहां पर वे परिवारिक व्यवसाय खेती करते हैं।

बड़ेडोंगर भेंट-मुलाकात में किसानों ने मुख्यमंत्री से मक्का फैक्ट्री खोलने की मांग की है। इस एरिया में मक्का बहुत लगाया जाता है।
किसानों ने उत्पादित मक्के की प्रोसेसिंग के लिए फैक्ट्री की मांग है।
ग्राम पंचायत आमगांव में 39 किसानों ने बिजली की मांग की है, जिस पर मुख्यमंत्री ने जल्द लगवाने का आश्वासन दिया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

किसान एडमू राम कोर्राम ने बताया कि उन्हें फसल बेचकर 21 हजार 4 सौ रुपए मिले हैं। पैसे से ट्रेक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं। वह अब धान के अलावा मक्का की भी फसल लेते हैं।
मुख्यमंत्री द्वारा हाट बाजार क्लिनिक योजना के बारे में पूछे जाने पर आसमाती निवासी बांगोली ने बताया कि हाट बाजार क्लिनिक प्रत्येक सोमवार को बाजार लगते ही आ जाती है।
बीपी, शुगर, मलेरिया सब कुछ चेक होता है, दवाईयां भी फ्री होती हैं।

भेंट-मुलाकात उरांदाबेड़ा निवासी गिरिज बाई ने बताया कि उन्हें हाट बाजार योजना के तहत मुफ्त में इलाज मिलता है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57