Advertisement

टाटामारी में टूरिस्ट इंफोर्मेशन सेंटर प्रारंभ

रायपुर : टाटामारी में टूरिस्ट इंफोर्मेशन सेंटर प्रारंभ

मुख्यमंत्री ने स्व सहायता समूह बहनों से कराया सेंटर का शुभारंभ

मावा कोंडानार पर्यटन सर्किट एवं लोगो का हुआ विमोचन

रायपुर, 29 मई 2022

मुख्यमंत्री ने स्व सहायता समूह बहनों से कराया सेंटर का शुभारंभ

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कोण्डागांव जिले में पर्यटन सुविधाओं की जानकारी देने के लिए टाटामारी में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में स्व सहायता समूह बहनों ने टूरिस्ट इंफोर्मेशन सेंटर का लोकार्पण किया। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा इस सेंटर का निर्माण लगभग 25.36 लाख रूपए की लागत से किया गया है। इस टूरिस्ट इंफोर्मेशन सेंटर में प्रशिक्षण सह उत्पादन केंद्र का भी बनाया गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मावा कोंडानार पर्यटन सर्किट पर केन्द्रीत पुस्तिका और लोगो का विमोचन किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतराम नेताम भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने टाटामारी में बनाए गए टूरिस्ट इंर्फोमेशन सेंटर का निरीक्षण किया। जिला प्रशासन द्वारा कोण्डागांव जिले में पर्यटन संभावनाओं की जानकारी दी गई। टाटामारी के बिहान कैंटीन में कार्यरत महिला समूह की अध्यक्ष लक्ष्मी साहू एवं सदस्य जयंती धु्रव के हांथों मुख्यमंत्री ने टाटामारी के टूरिज्म इनफॉरमेशन सेंटर का फीता काटकर शुभारंभ कराया। ज्ञात हो कि कोंडागांव जिले में अपार पर्यटन की संभावनाओं के दोहन और स्थानीय लोगों को रोजगार दिलाने के उद्देश्य से मावा कोंडानार पर्यटन सर्किट का विकास किया जा रहा है। इसके लिए 03 दिन एवं 02 रातों का पर्यटन पैकेज तैयार किया गया है। जिसमें पर्यटक स्थानीय प्रकृति के सानिध्य में मनोरम वादियों, 20 से अधिक जलप्रपातों, पुरातात्विक अवशेषों, आदिवासी सभ्यता-संस्कृति, प्रागैतिहासिक शैल चित्रों, कोण्डागांव की अनोखी संस्कृति से परिचित हो सकेंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57