Advertisement

आदिवासी महिला से दुष्कर्म के आरोप में नर्सिंग होम का मालिक गिरफ्तार

आदिवासी महिला से दुष्कर्म के आरोप में नर्सिंग होम का मालिक गिरफ्तार

गोड्डा, 29 मई झारखंड के गोड्डा जिले में एक आदिवासी महिला से कथित तौर पर बलात्कार के आरोप में एक नर्सिंग होम के मालिक को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने शनिवार को महरमा थाने में महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद नर्सिंग होम के मालिक को गिरफ्तार कर लिया, जो एक डॉक्टर भी है।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) एसएस तिवारी ने कहा, आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि गुरुवार को पारिवारिक विवाद के बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था। परिजनों ने उसे इलाज के लिए नर्सिंग होम में भर्ती कराया।

पीड़िता का आरोप है कि इलाज के दौरान डॉक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

थाना प्रभारी पल्लवी कुजूर ने बताया कि महिला को इलाज और मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की जांच की जा रही है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57