
कोरबा में खड़ी कार में आगजनी, व्यापारी की बताई जा रही कार; CCTV के आधार पर दो आरोपी गिरफ्तार
कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्री रोड पर तीन युवकों ने खड़ी कार में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, एक फरार।
कोरबा में खड़ी कार में आगजनी, व्यापारी की बताई जा रही कार; CCTV के आधार पर दो आरोपी गिरफ्तार
कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्री रोड पर तीन युवकों ने खड़ी कार में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, एक फरार।
कोरबा। कोतवाली थाना क्षेत्र के दर्री रोड पर बीती रात सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां तीन युवकों ने खड़ी कार में आग लगा दी। जानकारी के अनुसार कार एक स्थानीय व्यापारी की बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीनों युवक कार के आसपास करीब 10 मिनट तक मंडराते रहे। इसी दौरान एक युवक ने कार पर पेट्रोल छिड़का, जिसके बाद दूसरे युवक ने माचिस से आग लगा दी। आगजनी करने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
लोगों ने बुझाई आग
कार में आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और कार मालिक मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। हालांकि कार को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है।
पुलिस कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को हिरासत में ले लिया है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को CCTV फुटेज के आधार पर अहम सुराग मिलने की बात कही जा रही है।
स्थानीय लोगों में आक्रोश
घटना के बाद से दर्री रोड क्षेत्र में स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों ने रिहायशी इलाके में इस तरह की घटना पर चिंता जताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।










