Advertisement

नागपुर में पति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या की

महा: नागपुर में पति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या की

नागपुर, 4 जून महाराष्ट्र के नागपुर में अपने बेटे की शादी में शामिल होने को लेकर हुए झगड़े के बाद शनिवार को 60 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी अलग हुई पत्नी की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना शहर के लकड़गंज इलाके में तड़के हुई।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी रामदास बोरिकर 2017 में अपनी पत्नी छाया (52) से अलग हो गया था और अकेला रह रहा था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

अधिकारी ने बताया कि पीड़िता अपने बेटे की होने वाली शादी में शामिल होने के लिए रामदास के घर गई थी, जिसके बाद उनके बीच झगड़ा हो गया।

उन्होंने कहा कि गुस्से में आकर रामदास ने धारदार हथियार उठा लिया और पीड़िता के पेट और चेहरे पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

अधिकारी ने कहा कि लकड़गंज पुलिस के कर्मियों को हमले के बारे में सतर्क किया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57