रामानुजगंज: राशन दुकान में शक्कर वितरण को लेकर विवाद, हाथापाई और गाली-गलौज का वीडियो वायरल
रामचंद्रपुर ब्लॉक के ग्राम पिपरोल की उचित मूल्य दुकान में राशन कार्डधारी और संचालक के बीच शक्कर वितरण को लेकर विवाद हाथापाई तक पहुँचा। वायरल वीडियो ने ग्रामीणों में आक्रोश पैदा किया, प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग।

रामानुजगंज, 24 सितंबर 2025/रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पिपरोल स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान में शक्कर वितरण को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। राशन कार्डधारी रामाधार कुशवाहा के अनुसार, वे 4 सितंबर को राशन लेने दुकान पहुँचे थे। उस दिन उन्हें चावल तो मिला, लेकिन संचालक ने यह कहकर शक्कर देने से मना कर दिया कि स्टॉक उपलब्ध नहीं है, जबकि उसी दिन उनके कार्ड में शक्कर वितरण दर्ज कर दिया गया।
रामाधार का कहना है कि वे बाद में कई बार शक्कर लेने गए, लेकिन संचालक ने टाल दिया। अंततः 24 सितंबर को जब वे फिर से शक्कर लेने पहुँचे तो कहासुनी बढ़ गई और मामला धक्का-मुक्की व गाली-गलौज तक पहुँच गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
ग्रामीणों की प्रतिक्रिया
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह पहला मौका नहीं है जब संचालक ने उपभोक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया हो। उनका कहना है कि दुकान में अक्सर उपभोक्ताओं के साथ गलत बर्ताव किया जाता है। वायरल वीडियो से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल जाँच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।