ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

सीतारमण इस बार भी पेश करेंगी कागज रहित बजट

सीतारमण इस बार भी पेश करेंगी कागज रहित बजट

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

नयी दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक बार फिर पारंपरिक ‘बही-खाता’ शैली की थैली में लिपटे एक डिजिटल टैबलेट के जरिये शनिवार को अपना लगातार आठवां बजट पेश करेंगी।

भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री सीतारमण ने जुलाई, 2019 में बजट ब्रीफकेस ले जाने की औपनिवेशिक परंपरा को तोड़ा था और इसके बजाय केंद्रीय बजट के कागजात ले जाने के लिए पारंपरिक ‘बही-खाते’ का विकल्प चुना था।

इसके अगले वर्ष भी उन्होंने यह परंपरा जारी रखी और वैश्विक महामारी से प्रभावित 2021 में उन्होंने अपने भाषण और अन्य बजट दस्तावेजों को ले जाने के लिए पारंपरिक कागजात की जगह डिजिटल टैबलेट का इस्तेमाल किया।

वह शनिवार को भी इस परंपरा को जारी रखती नजर आईं।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने जाने से पहले सीतारमण नॉर्थ ब्लॉक कार्यालय के बाहर अपने अधिकारियों के साथ नजर आईं। इस मौके पर उन्होंने ‘क्रीम’ रंग की साड़ी पहनी हुई थी। बजट को डिजिटल प्रारूप में पेश करने के लिए उनके हाथ में ब्रीफकेस की जगह टैबलेट था।

टैबलेट को ब्रीफकेस के बजाय सुनहरे रंग के राष्ट्रीय प्रतीक के साथ एक लाल कवर के अंदर रखा गया था। वह राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने के बाद सीधे संसद पहुंचेंगी।

अप्रैल, 2025 से शुरू होने वाले वित्त वर्ष 2025-26 के लिए उनका बजट 2014 के बाद से नरेन्द्र मोदी सरकार के तहत लगातार 14वां बजट है, जिसमें 2019 और 2024 में आम चुनाव से पहले पेश किए गए दो अंतरिम बजट शामिल हैं।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के आम बजट को दी मंजूरी

नयी दिल्ली: एक फरवरी (भाषा) केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के आम बजट को शनिवार को मंजूरी दे दी।

यह नरेन्द्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा बजट होगा।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!