Advertisement

जिला परियोजना समन्वयक एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ता होंगे नियुक्त

जिला परियोजना समन्वयक एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ता होंगे नियुक्त……………

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त जे.आर. नागवंशी ने बताया है कि अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी अधिनियम 2006 के नियम 2007 के प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर जिला परियोजना समन्वयक एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ता की नियुक्ति की जानी है। यह पद अशासकीय एवं पूर्णतः अस्थाई होंगे।

सहायक आयुक्त ने इसके लिए निर्धारित पात्रता की जानकारी देते हुए बताया है कि निर्धारित पद के लिए शैक्षणिक योग्यता, कम से कम द्वितीय श्रेणी में स्नातक होना अनिवार्य है। उन्हें कम्प्यूटर का ज्ञान होना जरूरी है। उन्हें वन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन का न्यूनत्तम वर्षों तक मैदानी क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव होना चाहिए। इस हेतु राज्य में कार्यरत किसी शासकीय अथवा पंजीकृत अशासकीय संस्था का अनुभव प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। आवेदक की आयु 1 जनवरी 2022 की स्थिति में 40 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। आवेदक को प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए। उसे जनजातीय परपंराओं, रिति-रिवाजों एवं संस्कृति की जानकारी होनी चाहिए। आवेदक को निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पूर्ण कर 13 जून 2022 सायं 5ः30 बजे तक सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय में जमा करना होगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसके लिए आवेदकों का साक्षात्कार लिया जाएगा। आवेदन पत्र का परीक्षण सही पाए जाने पर पात्र आवेदकों का साक्षात्कार 21 जून 2022 को पूर्वान्ह 11 बजे से लिया जाएगा। आवेदकों को साक्षात्कार हेतु आने-जाने का व्यय स्वंय को वहन करना होगा। साक्षात्कार के समय उन्हें समस्त शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची एवं अनुभव प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।  इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर स्थित सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47