Advertisement

राशनकार्ड की तर्ज़ पर वितरित किया जा रहा हेल्थकार्ड…………

राशनकार्ड की तर्ज़ पर वितरित किया जा रहा हेल्थकार्ड…………

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पीएस सिसोदिया के मार्गदर्शन में जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार सुधारात्मक प्रयास किये जा रहे हैं। जिले के सभी विकासखंडों में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा के लिए विशेष हेल्थकार्ड बनाया जा रहा है तथा राशन कार्ड की तर्ज पर वितरण भी किया जा रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर के बीएमओ डॉ किंडो ने बताया कि सीतापुर विकासखंड के अंतर्गत कुल 215 परिवार में 825 पहाड़ी कोरवा निवासरत हैं। प्रत्येक परिवार को हेल्थकार्ड आबंटित किया गया है। कार्ड में परिवार के प्रत्येक सदस्य का स्वास्थ्य जांच संबंधी विवरण दर्ज किया जाता है। इससे स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ को सभी के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी आसानी से मिल जाती है।

इन पहुंचविहीन दुर्गम क्षेत्रों में निवासरत पहाड़ी कोरवा बाहुल्य 7 गांवों में प्रत्येक 15 दिवस में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है। शिविर के माध्यम से बीपी, शुगर, रक्त अल्पता, नेत्र रोग, कुष्ठ रोग, दंत रोग, मलेरिया, सिकल सेल, लकवा, रेबीज तथा अन्य गंभीर रोगियों का जाँच उपचार किया जाता है। पहाड़ी कोरवा शिविर में प्रमुख रूप से 4 दल कार्यरत हैं। प्रत्येक दल में एक चिकित्सा अधिकारी एवं 3 अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता होते हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57