
ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़
आतंकवाद के वित्तपोषण से निपटने के तरीकों पर चर्चा के लिए शुक्रवार से अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू होगा
आतंकवाद के वित्तपोषण से निपटने के तरीकों पर चर्चा के लिए शुक्रवार से अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू होगा
नयी दिल्ली/ आतंकवाद के वित्तपोषण से निपटने के तरीकों पर चर्चा के लिए दिल्ली में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मंत्रिस्तरीय सम्मेलन शुक्रवार से शुरू होगा। इसमें 75 देशों और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।.
गृह मंत्रालय 18-19 नवंबर को ‘आतंकवाद के लिए कोई धन नहीं : आतंकवाद के वित्तपोषण से मुकाबले के लिए मंत्रियों का सम्मेलन’ की मेजबानी करेगा। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य नेता हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मेलन का उद्घाटन कर सकते हैं।.










