Advertisement

14 लाख लगभग की बन रही स्टाप डेम निर्माण में छड़ एवं सामग्रीयों में अनियमितता

14 लाख लगभग की बन रही स्टाप डेम निर्माण में छड़ एवं सामग्रीयों में अनियमितता

स्टाफ डेम का निर्माण गुणवत्ता पूर्वक एवं रेसीयो के आधार पर बनाये जाने की किया ग्रामीणों ने मांग

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सूरजपुर जिले के ओड़गी जनपद के ग्राम पंचायत-अवंतिका पुर में इन दिनों केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत स्टाप डेम की स्वीकृति प्रदान हुई है जो लगभग 14 लाख रुपए की स्वीकृति मिली हुई है जिसमें एक गरिब मजदूर तबके के लोगों को कुछ दिन तक रोजगार उपलब्ध हो सके ।चल रहे स्टाफ डेम निर्माण में काफी अनियमितता बरती जा रही है जिसे देख गांव के उपसरपंच पंच एवं ग्रामीण ने स्टाफ डेम निर्माण के अनुपात के अनुरूप में निर्माण कार्य करवाने को कहा गया। इस कार्य निर्माण में सात से आठ तगाड़ी गिट्टी एवं बालू के साथ एक तगाड़ी सिमेंट डाला जा रहा है जो सही रेसीयो नहीं माना जाता है तथा छड़ की दूरी का अंतराल महज दो फिट की दूरी पर है लगाए जा रहे छड़ की जाली में रिंग काफी दूरी में है। स्टाफ डेम निर्माण गुणवत्ता विहिन है जो निः संदेह है इसको गांव के उपस्थित जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों द्वारा प्रमुखता के साथ कह रहे हैं इसका अवश्य जांच होनी चाहिए तथा रेसीयो अनुरूप में निर्माण कार्य होना चाहिए। तथा मजदूरों का मजदूरी सही समय पर मजदूरी भुगतान भी होनी चाहिए। स्टाफ डेम की ऊंचाई संतोषजनक नहीं है ऊंचाई व चौड़ाई संतोषजनक होना चाहिए ताकि बरसात का पानी अधिक मात्रा में इकट्ठा हो सके कहीं ऐसा ना हो कि बरसात के पहले ही बारिश में टूट कर बह न जाए जिसे संदेह हो रहा है जिस तरिके से निर्माण कार्य हो रहा है बार बार कह रहे हैं गुणवत्ता विहिन है।जब स्टाप डेम में पानी एकत्रित होगा तभी ना किसान सिंचाई कर अपनी आय को दोगुनी कर सकेंगे तथा तड़पती गर्मी के मौसम में गाय बैल मवेशियों को भी पानी की पूर्ति हो सकेगा । स्टाफ डेम का मुख्य उद्देश्य‌ भी वही है ज्यादा मात्रा में पानी इकट्ठा होना‌ जो होना चाहिए। आलाकमान अधिकारी इस पर गंभीरता पूर्वक संज्ञान में लेते हुए चल रहे स्टाफ डेम निर्माण कार्य का जांच करवायें । कार्य को गुणवत्तापूर्ण व एक अनुमात अनुरूप में कार्य करवाए।अन्यथा कार्य को बाधित करने की ग्रामीणों ने चेतावनी दी है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47