Advertisement

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बच्चे के परिजनों से वीडियो कॉल पर की बात, ढांढस बंधाया और कहा सकुशल आयेगा राहुल

जांजगीर-चाम्पा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बच्चे के परिजनों से वीडियो कॉल पर की बात, ढांढस बंधाया और कहा सकुशल आयेगा राहुल

कलेक्टर ने कराई मोबाइल पर बात

राहुल के सकुशल रेस्क्यू के लिए पूरा छत्तीसगढ़ कर रहा दुआ

घटना से चिंतित मुख्यमंत्री पल-पल का ले रहे अपडेट, अधिकारियों को दिए हरसंभव प्रयास करने के निर्देश

राहुल साहू के बचाव के लिए रोबोट की ली जाएगी मदद

ने बच्चे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जांजगीर-चांपा जिले के मालखरौदा विकासखण्ड के ग्राम पिहरीद में बोरवेल में गिरे बच्चे के लिए बेहद चिंतित हैं, यही वजह है कि वे रातभर लगातार रेस्क्यू का अपडेट लेते रहे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज सबेरे अपने निवास कार्यालय से राहुल के परिजनों से वीडियो कॉल पर बात की और कहा कि आप बिलकुल चिंता न करें हम पूरा प्रयास कर रहे हैं कि राहुल का शीघ्र रेस्क्यू हो और वह जल्द ही हम लोगों के बीच सकुशल आएगा।

मुख्यमंत्री बघेल ने बालक राहुल साहू के माता-पिता को राहुल की सकुशल वापसी का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरा शासन प्रशासन राहुल की सकुशल वापसी के लिए लगा हुआ है। आप लोग धैर्य रखें, राहुल की सकुशल वापसी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लिए एक-एक जान कीमती है। राहुल को सकुशल निकालने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौके पर NDRF और SDRF की टीम मौजूद हैं। विशेषज्ञों को इस कार्य में लगाया गया है। मुख्यमंत्री ने जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर और एसपी को राहुल के रेस्क्यू के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि प्रयासों में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री स्वयं रेस्क्यू के पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जांजगीर-चांपा के मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम पिहरीद में बोरवेल में गिरे 11 वर्षीय राहुल साहू के बचाव के लिए रोबोट की ली जाएगी मदद। यह टीम आज शाम तक पिहरीद पहुँच जाएगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सूरत के रोबेट विशेषज्ञ से संपर्क करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। कलेक्टर ने भी मुख्यमंत्री को बताया कि प्रशासन की टीम हर सम्भव मदद कर रही है। पूरा अमला लगा हुआ है। रोबोट की मदद के लिए सूरत में संबंधित व्यक्ति से संपर्क भी कर लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने जांजगीर-चांपा कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला के मोबाइल पर वीडियो कॉल कर बच्चे की माता श्रीमती गीता साहू और पिता राम कुमार साहू सहित परिजनों से बात की। माँ गीता साहू और पिता राम कुमार साहू ने जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे रेस्क्यू पर संतुष्टि जताते हुए बच्चे को जल्दी निकलवाने का निवेदन किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें ढांढस बांधते हुए निराश न होने की बात कही। उन्होंने घटना के संबंध में भी परिजनों से जानकारी ली।

गौरतलब है कि बोरवेल में गिरा बच्चा राहुल के सकुशल रेस्क्यू के लिए पूरा प्रदेश दुआ कर रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बच्चे के सकुशल रेस्क्यू के लिए हरसंभव प्रयास किये जायें। इसके बाद सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ राहुल को बोरवेल से निकलने में जुटी हुई है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर कलेक्टर, एसपी समेत पूरा प्रशासनिक अमला रात भर से घटना स्थल पर जुटा हुआ है। आपको बता दें कि कल जांजगीर के ग्राम पिहरीद मालखरौदा के बोरवेल मूक बधिर बच्चा राहुल गिर गया था। अभी बोरवेल के पैरलल डिंगिंग कर 50 फिट की खुदाई हो चुकी है। बोरवेल के पैरलल 60 फिट खुदने के बाद राहुल तक पहुँचने के लिए टनल बनायी जाएगी। फिलहाल राहुल को निकालने के लिए तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57