छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
Trending

अम्बिकापुर: कलेक्टर अजीत वसंत ने मैनपाट में पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा की

अम्बिकापुर 23 जनवरी 2026/ कलेक्टर अजीत वसंत ने जनपद पंचायत मैनपाट में प्रधानमंत्री आवास योजना, डीएमएफ एवं अन्य विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्ध पूर्णता और लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

अम्बिकापुर 24 जनवरी 2026/ कलेक्टर अजीत वसंत ने शुक्रवार को जनपद पंचायत मैनपाट में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में समीक्षा बैठक ली। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय अग्रवाल, एसडीएम रामसिंह ठाकुर, जनपद सीईओ कुबेर सिंह सहित संबंधित अधिकारी, सरपंच, सचिव, रोजगार एवं तकनीकी सहायक उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

बैठक में कलेक्टर वसंत ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने में ग्राम पंचायत सरपंच की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए विकास कार्यों में सक्रिय रूप से भागीदार बनें।

उन्होंने जनपद क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने पंचायत सचिव, रोजगार सहायक एवं तकनीकी सहायकों को आवास निर्माण कार्य में तेजी लाने निर्देशित किया। ऐसे पंचायत जहां किसी प्रकार की समस्या नहीं है, वहां सभी आवास 31 मार्च तक गुणवत्तायुक्त पूर्ण कर लिए जाएं। बैठक में सीतापुर एसडीएम को ग्राम परपटिया में स्वीकृत अप्रारंभ आवासों के लिए शिविर के माध्यम से हितग्राहियों को प्रोत्साहित करने एवं समस्याओं का समाधान करने निर्देश दिए गए।

कलेक्टर वसंत ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास निर्माण के हितग्राहियों को जी राम जी योजना के तहत मिलने वाले 90 दिवस के रोजगार की राशि का शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित किया जाए और भुगतान में आने वाली समस्याओं का तत्परता से समाधान किया जाए।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जो निर्माण कार्य पूरे नहीं हुए हैं, उन्हें समय-सीमा में पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में वसूली नहीं होनी चाहिए, शिकायत प्राप्त होने पर संबंधितों पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने आरईएस विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य का औचित्य परीक्षण करने के उपरांत ही प्राक्कलन तैयार कर भेजने निर्देशित किया। साथ ही सभी इंजीनियरों को निर्देश दिया गया कि वे निर्माण कार्यों का अच्छे से मूल्यांकन एवं सत्यापन करें, ताकि किसी प्रकार की शिकायत न आए।

कलेक्टर वसंत ने कहा कि डीएमएफ एवं अन्य मद के ऐसे सभी कार्य जो 1 जनवरी 2024 से पहले स्वीकृत हुए हैं, लेकिन अप्रारंभ हैं, उन्हें निरस्त कर सीसी एवं अपूर्ण कार्यों का आरसीसी जारी किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों के भुगतान के लिए जनपद समय पर मांगपत्र जिला कार्यालय भेजे।

उन्होंने यह भी कहा कि पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान पंचायतों में चल रहे विभिन्न कार्यों जैसे आंगनबाड़ी भवन निर्माण, डीएमएफ समग्र शिक्षा के कार्य और अन्य निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई।

 

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!