छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

नक्सलवाद के नाम पर आदिवासियों को प्रताडि़त करते रही भाजपा सरकार-भूपेश

0- आज बस्तर बदल रहा है,बस्तर में शांति और विकास की बयार बह रही
जगदलपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर प्रदेश की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार पर नक्सलवाद के नाम पर आदिवासियों को प्रताडि़त करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि 15 साल के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने आदिवासियों पर फर्जी केस बनाकर जेल में ठूंसने का काम किया। पहले यही जवान आदिवासियों को नक्सली समझते थे। आज इनका एक दूसरे के प्रति व्यवहार बदल गया है। आज बस्तर बदल रहा है। बस्तर में शांति और विकास की बयार बह रही है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद एक भी फर्जी एनकाउंटर नहीं हो रहा है।
दो दिन के बस्तर प्रवास पर बुधवार को बकावंड विकासखंड के ग्राम गिरोला में आयोजित सिरहा, गुनिया, गायता, पुजारी, मांझी, बाजा-मोहरिया, आठ पहरिया, राजीव युवा मितान क्लब, गोठान समिति और पंचायती राज प्रतिनिधियों द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने यह बातें कही। उन्होंने कहा कि पुलिस के जवान ग्रामीणों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं। बीते साल में बस्तर में सबसे कम हिंसा की घटनाएं हुई हैं। इसके लिए पुलिस के अधिकारियों और जवानों और बस्तरवासियों को बधाई। आज बस्तर की संस्कृति की चर्चा देश और दुनिया में फिर से हो रही है। नक्सली घटना बीते दिनों की बात हो गई है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने डेढ़ दशक से बंद स्कूलों को खोलने का काम किया है। जनता का विश्वास दोबारा जीता है। सभा में मुख्यमंत्री ने बकावंड विकासखंड के ग्राम बजावंड में जिला सहकारी बैंक की शाखा का वर्चुअल शुभारंभ किया।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!