
प्रदेश खबर- कोविड महामारी में प्रदेश सरकार के द्वारा व्याप्त अनियमितताओं के खिलाफ में भाजयुमो ने मोर्चा खोल दिया है। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित शाहु के निर्देशानुसार व जिले के अध्यक्ष रविन्द्र भारती के मार्गदर्शन में भटगांव मंडल के अंर्तगत ग्राम राई के कार्यकर्ताओं ने पंचायत सचिव अनुपस्थिति में ग्राम पंचायत राई सरपंच दुर्गा सिंह पैकरा को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है।
उक्त ज्ञापन में उल्लेखित किया गया है कि प्रदेश में कोविड-19 महामारी अपनी चरम सीमा पर है और प्रदेश सरकार की घोर लापरवाही के कारण प्रदेश की जनता में महामारी को लेकर भय का वातावरण बना है। इस समय सरकार अपनी संवेदना का परिचय न देना घोर लापरवाही को उजागर करता है। सरकार इसपर भी ध्यान दे कि वैक्सिंन कमी न हो व छत्तीसगढ़ की सरकार वैक्सिंन कंपनियों को तत्काल अग्रिम भुगतान करें, शासन के द्वारा शराब बिक्री में प्राप्त राजस्व व डीएमएफ की राशि होने के बाद भी भुगतान ना करना समझ से परे है।
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य से सांसद प्रतिनिधि अनूप जायसवाल, विनय यादव, पारस पैकरा, रोहित जायसवाल, इंद्रदेव यादव, ओम प्रकाश यादव, राजेश्वर यादव, अभय जायसवाल एवं आदि के नाम प्रमुख है।












