छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंबेमेतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

बूथ व वार्ड कार्यकर्ता ही हैं हमारी नीव – अविनाश चौबे

बूथ व वार्ड कार्यकर्ता ही हैं हमारी नीव – अविनाश चौबे

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

साजा – कांग्रेस बूथ कमेटी व वार्ड कमेटी की आवश्यक बैठक नगर के अम्बेटकर भवन में हुआ। जिसमें मुख्य रूप से युवा प्रेरणाश्रोत अविनाश चौबे की उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुवात हुई। नगर पांचयत अध्यक्ष शालिनी मनोज जायसवाल ने कृषि मंत्री रविंद्र चौबे द्वारा किये जा रहें विकास कार्यों को बताया व आम जनता के लिए अन्य विकास कार्य जो आगामी होने हैं उनकी जानकारी दी। उनके पश्चात अविनाश चौबे ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता हमारी ताकत हैं व प्रत्येक बूथ व वार्ड कमेटी का कार्यकर्ता हमारी नीव हैं। अविनाश चौबे ने सभी को सम्बोधित करते हुए आगे कहा कि साजा की देवतुल्य जनता हमें हमेशा से अपार प्रेम दिया हैं और हमारा पूरा जीवन इसका आभारी रहेगा। साथ ही आगामी चुनाव में यह प्रेम और बढ़कर मिलेगा, यह हमें पूर्ण विश्वास हैं। उसके पश्चात सभी बूथ व वार्ड कमेटी से मुलाकात कर आगामी चुनाव की तैयारीयों की जानकारी ली और सभी को घर घर जाकर कृषि मंत्री के संदेश व छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को पहुंचाने की बात कही। उक्त कार्यक्रम में संतोष वर्मा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, योगेश्वर सोनी नपंं उपाध्यक्ष, राजेश ठाकुर, पुष्पा सिन्हा, अवधेश गोयल, नरेन्द्र यादव, बाजीगर यादव, खेमेश्वरी साहू पार्षदगण, रोहित वर्मा, शांता निर्मलकर, जितेन्द्र जैन, पूर्व उपाध्यक्ष बिजेंद्र वर्मा, जनार्दन ठाकुर, मनीष राजपूत, ईश्वरी निर्मलकर, विप्लव गौरहा, सुशील निर्मलकर, टूकेश देशमुख, भुजल किशोर मिश्रा, थानेश्वर साहू, मोंटी निर्मलकर, शरीफ खान, तुलसी साहू, प्रकाश यादव, कृपा साहू, रामाधार गोयल, योगेश बागरेचा, दिनेश वर्मा, उषा राठी, रवि सेन, पूर्व पार्षदगण, कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्तागण, युवा कांग्रेस राजीव मितान के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!