
Pappu Yadav Big Claim on Bihar Elections: 12 मंत्री और दोनों डिप्टी सीएम हार रहे हैं – पप्पू यादव का बड़ा दावा
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के बीच पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के 12 मंत्री और दोनों डिप्टी सीएम हार रहे हैं। सीमांचल में NDA का सफाया तय है। पप्पू यादव ने पीएम मोदी और अमित शाह पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया।
Pappu Yadav Big Claim on Bihar Elections: 12 मंत्री और दोनों डिप्टी सीएम हार रहे हैं – पप्पू यादव का बड़ा दावा
पूर्णिया: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के बीच पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस बार जनता एनडीए से नाराज़ है और बदलाव के मूड में है।
पप्पू यादव ने कहा, “बीजेपी के 12 मंत्री, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा हार रहे हैं। जनता अब नफरत की राजनीति से ऊब चुकी है।”
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर हमला करते हुए कहा कि जब तक ये मुसलमानों का नाम लेकर नफरत की राजनीति नहीं करेंगे, चुनाव नहीं जीत सकते।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को सीमांचल के असली मुद्दों— बाढ़, पलायन, रोजगार और बेटियों की शिक्षा पर बात करनी चाहिए थी, लेकिन वे धर्म की राजनीति कर रहे हैं।
पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “चुनाव आयोग अब बीजेपी का ए-स्क्वॉड टीम बन गया है। अफसर गलत इंक लगाते हैं और आयोग सफाई देता है। यह आयोग अब बीजेपी का दफ्तर बन चुका है।”
सीमांचल क्षेत्र में अमित शाह के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए पप्पू यादव ने कहा कि शाह कहते हैं कि महागठबंधन का सूपड़ा साफ होगा, लेकिन सच्चाई यह है कि सीमांचल में एनडीए का सफाया तय है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं ने इस बार बड़ी संख्या में मतदान किया है और अब “आम महिलाएं बदलाव चाहती हैं।”
पप्पू यादव ने कहा कि नीतीश कुमार की योजनाएं असफल रही हैं और उनके सहयोगी ही अब उनके खिलाफ खंजर चला चुके हैं।
उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा — “यह कोई ज्योतिष नहीं है, लेकिन बिना चोरी और नफरत के बीजेपी चुनाव नहीं जीत रही है।










