देशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा आज, राष्ट्रपति मुर्मू-पीएम मोदी, राहुल समेत कई नेताओं ने दी बधाई

नई दिल्ली। Dussehra 2023: बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयदशमी दशहरा पर्व देशभर में 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दशहरा पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अमित शाह और राहुल गांधी ने देश के लोगों को दशहरा या विजयदशमी की शुभकामनाएं दी हैं।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

Dussehra 2023: देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने भी दशहरा की बधाई दी हैं। उन्होंने पोस्ट कर लिखा कि दशहरा, जिसे विजयादशमी के रूप में भी मनाया जाता है, हमें सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस पावन पर्व पर मेरी मंगल कामना है कि हम सब पूरी मानवता के कल्याण की भावना के साथ सत्य और न्याय के पथ पर आगे बढ़ते रहें।

Dussehra 2023: पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि देश भर में मेरे परिवार के सदस्यों को विजयादशमी की शुभकामनाएं। यह पवित्र त्योहार नकारात्मक शक्तियों को खत्म करने के साथ-साथ जीवन में अच्छाई अपनाने का संदेश भी देता है। आप सभी को विजयादशमी की शुभकामनाए।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

Dussehra 2023: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी देश के नागरिकों को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि अच्छाई की बुराई पर जीत के महापर्व, विजयदशमी की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। असत्य और अहंकार का नाश हो, सत्य और मानवता का सभी के जीवन में वास हो।

Dussehra 2023: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने समस्त देशवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि अधर्म का अंधकार चाहे कितना भी घना क्यों न हो, सत्य के आधार पर धर्म के उजाले की विजय शाश्वत है। पाप पर पुण्य की विजय का प्रतीक विजयादशमी हमें सदैव विवेक और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा व शिक्षा देने वाला पर्व है। प्रभु श्री राम सभी का कल्याण करें।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!