Advertisement

मंदिर बनाने के लिए स्व. रामकिशुन प्रसाद सिन्हा के परिवार ने दान की 25 लाख की जमीन, अंबिकापुर,गोधनपुर में बनेगा महावीर मंदिर

मंदिर बनाने के लिए स्व. रामकिशुन प्रसाद सिन्हा के परिवार ने दान की 25 लाख की जमीन, अंबिकापुर,गोधनपुर में बनेगा महावीर मंदिर

अंबिकापुर,गोधनपुर में बनेगा महावीर मंदिर के निर्माण के लिए स्व. रामकिशुन प्रसाद सिन्हा के परिवार ने 25 लाख रुपये की जमीन दान में दी है।

देश में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल कायम करते हुए छत्तीसगढ़ के एक सिन्हा परिवार ने राज्य के सरगुजा जिले के अंबिकापुर के गोधनपुर इलाके में हिंदू मंदिर विराट महावीर मंदिर के निर्माण के लिए 25 लाख रुपये की जमीन दान में दी है।

गोधनपुर वार्ड न. O5,अंबिकापुर स्थित लोक कल्याण समिति ट्रस्ट के प्रमुख रमेश बारी ने रविवार दिनाँक 10.07.2022 को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जमीन स्व. राम किशुन सिन्हा परिवार के सदस्य
(1) अमित सिन्हा पिता स्व.मुरली मनोहर सिन्हा
(2) विकास सिन्हा पिता स्व.मुरली मनोहर सिन्हा
(3) आशीष सिन्हा पिता अनुप कुमार सिन्हा
(4) सुदीप सिन्हा पिता स्व.अखिलेश सिन्हा
(5) अनिमेष सिन्हा पिता अनुप कुमार सिन्हा
(6) अंकित सिन्हा पिता अनुप कुमार सिन्हा
(7) अंकुश सिन्हा पिता अनुप कुमार सिन्हा
(8) सुषमा सिन्हा पिता स्व.बृजेश सिन्हा
(9) साधना सिन्हा पिता स्व.बृजेश सिन्हा की उपस्थिति में दान की गई है, लोक कल्याण ट्रस्ट के प्रमुख, जिन्होंने परियोजना शुरू की है, ने कहा कि अनुप कुमार सिन्हा व परिवार के सदस्यों के द्वारा, जमीन दान की है,जो की छत्तीसगढ़ व्यापार- व्यवसाय और नौकरी करते हैं,

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

अनुप कुमार सिन्हा पिता रामकिशुन प्रसाद सिन्हा व परिवार के सदस्यों ने रजिस्ट्रार कार्यालय में मंदिर निर्माण के लिए अपने परिवार से संबंधित भूमि दान से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी कीं।”

अनुप कुमार सिन्हा ने कहा कि पिता स्व. रामकिशुन प्रसाद सिन्हा जी के दिये हुये वचन के अनुसार परिवार के सभी सदस्यों के सहमति से महावीर मंदिर के निर्माण के लिए 25 लाख रुपये की जमीन दान में दी है।

लोक कल्याण ट्रस्ट के प्रमुख कहा कि स्व. रामकिशुन प्रसाद सिन्हा के परिवार का यह दान सामाजिक समरसता और भाईचारे का एक बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सिन्हा परिवार की मदद के बिना इस ड्रीम प्रोजेक्ट को साकार करना मुश्किल होता।

आपको बता दें कि मंदिर के निर्माण के लिए रामकिशुन प्रसाद सिन्हा ने आज से लगभग 40 साल पहले ही इस मंदिर के निर्माण के लिए वचन दिया था जिसका पूरे होने से सिन्हा परिवार के सभी सदस्यों में खुशी का माहौल है

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05