ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

दूषित पानी पीने से 15 दिनों में यहां हुई 5 बच्चों की मौत, 9 गंभीर, मचा हड़कंप

लखीमपुर खीरी. दूषित पानी का कहर देखने को मिल रहा है. लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी कस्बे के एक मोहल्ले में शुक्रवार को बुखार और दस्त से दो बच्चों की मौत हो गई. 15 दिनों में पांच बच्चों की मौत हो चुकी है.

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

शनिवार को एसीएमओ व सीएचसी मोहम्म्दी की टीम ने मौके पर जाकर पड़ताल कर जांच के लिए सैंपल लिए. सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि मोहम्मदी के मोहल्ला सरैंया में बच्चों की मौत की सूचना मिलने पर सीएचसी प्रभारी डॉ. मयंक मिश्रा के नेतृत्व में तीन टीमें बनाकर जांच शुरू कराई गई थी. प्रथम दृष्टया जांच में बच्चों की मौत का कारण बुखार और दस्त आना बताया गया है. हालांकि एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने भी शनिवार को मौके पर जाकर जांच पड़ताल टीकाकरण कराने के लिए लोगों को जागरूक किया.

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

डॉ. मयंक मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को सरैंया निवासी ढाई वर्षीय अयात पुत्र गुड्डू, 14 माह की उमरा पुत्री नूर मोहम्मद की मौत हुई थी. जबकि चार दिन पहले चार वर्षीय अजान पुत्र उस्मान की मौत हुई थी. जांच में इनकी मौत की वजह बुखार और दस्त सामने आया है. उन्होंने बताया कि दो अन्य बच्चों की मौत 15 दिन पहले हुई थी. सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि मोहल्ले में गंदगी और दूषित पेयजल आपूर्ति होने के कारण बच्चे दस्त और बुखार की चपेट में आए हैं.

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!