छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

अम्बिकापुर : कमिश्नर ने मतदाता पुनरीक्षण कार्य का किया निरीक्षण

अम्बिकापुर : कमिश्नर ने मतदाता पुनरीक्षण कार्य का किया निरीक्षण

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

नाम जोड़ने-घटाने में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश

 अम्बिकापुर 11 नवम्बर 2021कमिश्नर सुश्री जी किंडो ने गुरुवार को अम्बिकापुर के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने अभिहित अधिकारी और बीएलओ को मतदाताओं के नाम जोड़ने और विलोपित करने में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मतदान केंद्र अंतर्गत वार्ड में मतदाता के मृत्य होने, विवाह होकर आने या अन्यत्र जाने वालों का स्वतः संज्ञान लेकर परिवार के सदस्यों को फार्म उपलब्ध कराकर जमा कराने के भी निर्देश दिए।

    

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कमिश्नर ने मतदान केंद्र डाइट, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गांधीनगर, प्राथमिक शाला भगवानपुर, प्राथमिक शाला पटपरिया तथा प्राथमिक शाला अजिरमा में अभिहित अधिकारी और बीएलओ द्वारा किए जा रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों में अब तक प्राप्त आवेदनों की संख्या तथा पुनरीक्षण कार्य के प्रचार-प्रसार की जानकारी ली। कमिश्नर ने कहा कि जिनकी आयु 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूरी हो रही है उनके नाम मतादाता सूची में जोड़ने के लिए जन्म तिथि के सत्यापन हेतु 10वीं की अंकसूची देखें। 14 और 21 नवम्बर को होने वाली विशेष शिविर के बारे में लोगांे को बताएं और नाम जोड़ने या विलोपित करने प्रोत्साहित करें । उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति कई लोगों को लेकर फार्म जमा कराने आता है तो उसे मना कर दें। मतादाता सूची में नाम जोड़ना, विलोपित करन या संशोधन करना व्यक्तिगत प्रकरण हैं। लेकिन लोगों को जागरूक करने या किसी मतदाता के बारे में जानकारी प्राप्त करने हेतु वार्ड पार्षद, सरपंच, या पंचों से सतत संपर्क रखें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन को भी मतदाता अवश्य अवलोकन करें और उसमें किसी प्रकार की त्रुटि हो तो बीएलओ को बताएं। वार्डो में अपनी सक्रियता बढ़ाएं और पुनरीक्षण कार्य के बारे में मतदाताओं को बताएं।

    ज्ञातव्य है कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य अंतर्गत 1 नवम्बर 2021 को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया है जिसका दावा-आपत्ति 30 नवम्बर 2021 तक आमंत्रित किया गया है। दावा-आपत्ति का निराकरण 20 दिसम्बर 2021 तक तथा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2022 को किया जाएगा।

    इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीएस पैकरा, तहसीलदार भूषण मंडावी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!