छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

बलरामपुर: तीन दिन से लापता युवक का शव कनहर नदी में मिला, आत्महत्या की आशंका

बलरामपुर जिले के ग्राम भला निवासी 19 वर्षीय युवक विशाल कुशवाहा का शव कनहर नदी में मिला है। युवक तीन दिन से लापता था और चाचा से विवाद के बाद नदी में कूदने की आशंका जताई जा रही है।

बलरामपुर: तीन दिन से लापता युवक का शव कनहर नदी में मिला, आत्महत्या की आशंका

बलरामपुर, 7 जुलाई 2025| बलरामपुर जिले के विजयनगर क्षेत्र के ग्राम भला निवासी 19 वर्षीय विशाल कुशवाहा का शव तीन दिन बाद आज कनहर नदी में बरामद किया गया। विशाल तीन दिन पहले अपने घर से लापता हो गया था।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)

परिजनों और ग्रामीणों द्वारा लगातार की जा रही खोजबीन के बाद, सोमवार को चिनिया नदी के तट पर उसका शव मिला। परिजनों ने बताया कि विशाल का अपने चाचा के साथ कुछ पारिवारिक विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद उसने गुस्से में अपना मोबाइल पटक दिया था और अपनी बुलेट मोटरसाइकिल कनहर नदी के तट पर छोड़कर संभवतः नदी में छलांग लगा दी थी। उसकी बाइक घटनास्थल से बरामद कर ली गई है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

पुलिस को आशंका है कि युवक ने आत्महत्या की है। विजयनगर पुलिस चौकी की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विशाल की असामयिक मृत्यु से पूरे गांव में शोक की लहर है।

मृतक का विवरण:

  • नाम: विशाल कुशवाहा
  • पिता का नाम: रामविचार कुशवाहा
  • उम्र: 19 वर्ष
  • निवास: ग्राम भला, पोस्ट विजयनगर, जिला बलरामपुर
Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!